Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:45 AM IST

Cleaning Hacks: पसंदीदा ब्लैक ड्रेस में लगे किसी भी दाग को हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

पसंदीदा ब्लैक ड्रेस में लगे किसी भी जिद्दी दाग को आसानी से हटाने के लिए इन टिप्स का सहारा ले सकती हैं। 
Updated:- 2021-06-17, 17:29 IST
image

पुरुषों के मुकाबले अमूमन महिलाएं किसी न किसी रंग के ड्रेस को खूब पसंद करती है। कोई व्हाइट ड्रेस, पिंक या फिर येल्लो कलर का ड्रेस पसंद करता है। ऐसी भी बहुत महिलाएं हैं, जो ब्लैक ड्रेस को भी बेहद पसंद करती हैं। उन्हें ब्लैक ड्रेस से इतना लगाव रहता है कि अलमारी से एक नहीं बल्कि दर्जन भर से भी अधिक ब्लैक ड्रेस रखती हैं।

लेकिन, ब्लैक ड्रेस को लेकर एक समस्या ये होती है कि जब भी इसमें किसी चीज का दाग लगता है, तो उस दाग हो हटाने में बहुत परेशानी होती है। इसलिए कई महिलाएं ब्लैक ड्रेस में दाग लगने के बाद उस ड्रेस को किसी कोने में रख देती हैं। कभी-कभी दाग लगे ब्लैक ड्रेस का इस्तेमाल सालों तक भी नहीं करती हैं। ऐसे में पसंदीदा ब्लैक ड्रेस में लगे किसी भी दाग को आसानी से हटाने के लिए नीचे लिखे हैक्स का सहारा ले सकती हैं। आइए जानते हैं इन हैक्स के बारे में।    

अमोनिया का करें उपयोग 

tip to remove stains from black clothes inside

जी हां, शायद आपको मालूम हो। अगर नहीं मालूम है, तो आपको बता दें कि अमोनिया के इस्तेमाल से ब्लैक ड्रेस में लगे किसी भी जिद्दी से जिद्दी दाग को आसानी कुछ ही देर में निकाल सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में अमोनिया के साथ नींबू रस का एक मिश्रण तैयार कर लीजिए। मिश्रण तैयार करने के बाद दाग वाली जगह पर इसे डालकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। 10 मिनट बाद इसे रगड़कर पानी से साफ कर लीजिए। आप देखेंगे कि दाग गायब है।

इसे भी पढ़ें: Easy Hacks: कपड़े पर लगे ग्रीस के जिद्दी दाग छुड़ाने के आसान उपाय

हाइड्रोजन पैरॉक्‍साइड का इस्तेमाल करें 

how to remove stains from black clothes inside

किसी भी कपड़े से दाग हटाने के लिए आप हाइड्रोजन पैरॉक्‍साइड का इस्तेमाल कर सकती हैं। खासकर किसी भी रंगीन और ब्लैक ड्रेस से दाग हटाने के लिए ये एक बेस्ट घरेलू उपाय है। इसके इस्तेमाल से कपड़े का रंग भी नहीं निकलता है और दाग आसानी से निकल भी जाता है। ब्लैक कपड़े से दाग हटाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में हाइड्रोजन पैरॉक्‍साइड और हल्का पानी का एक घोल तैयार कर लीजिए। (हल्दी का दाग कुछ इस तरह छुड़ाएं) घोल तैयार करने के बाद ड्रेस में लगे दाग वाली जगह पर ब्रश की मदद से लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद उसी ब्रश की मदद से रगड़कर साफ कर लीजिए। अगर दाग नहीं हटे हैं, तो इसे आप फिर कर सकती हैं।  

 

सिरका और नींबू 

how to remove stains from black clothes inside

सिरका और नींबू, ये दोनों ही किसी भी पुराने और जिद्दी से जिद्दी दाग को आसानी से हटाने के लिए कारगर उपाय है। इसके लिए हल्का गरम पानी के साथ सिरका और नींबू का एक मिश्रण तैयार कर लीजिए। अब इस तैयार मिश्रण में दाग वाली जगह को भिगोकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ समय बाद दाग वाली जगह को रगड़कर साफ कर लीजिए। इससे दाग आसानी से निकल जाते हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: ब्लैक का फैशन कभी नहीं होता आउट, ये हैं इसकी 5 वजहें

रबिंग अल्कोहल है बेस्ट 

remove stains from black clothes inside

अमोनिया, हाइड्रोजन पैरॉक्‍साइड और सिरका-नींबू से ब्लैक ड्रेस पर लगे दाग नहीं निकल रहे हैं, तो आप रबिंग अल्कोहल की मदद से चुटकी में दाग को हटा सकती हैं। जी हां, लगभग 5 मिनट की मेहनत मेंदाग छूमंतर हो जाएगा।  इसके लिए सबसे पहले आप रबिंग अल्कोहल और नींबू के रस का एक मिश्रण तैयार कर लीजिए। मिश्रण तैयार करने के बाद इस मिश्रण को दाग वाली जगह पर दो से चार चम्मच डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। (कपड़े में लगे खून के जिद्दी दाग को निकाले) कुछ देर बाद गरम पानी से रगड़कर साफ कर लीजिए।  आप देखेंगी की साफ एकदम गायब है। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@i.ytimg.com,amazon.com) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।