Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

कपड़ों में लगे शू पॉलिश के दाग को हटाने के लिए आजमाएं ये तरीके

शू पॉलिश के दाग कपड़ों पर लग गए हैं तो यहां बताए गए टिप्स को आजमाएं। यह क्लीनिंग हैक्स बेहद काम के हैं, जिसे कभी ट्राई किया जा सकता है।
Updated:- 2021-10-12, 12:30 IST
image

जूतों को जब पॉलिश करते हैं तो कई बार इसके दाग-धब्बे कपड़ों में भी लग जाते हैं। कपड़ों पर लगे शू पॉलिश के दाग नॉर्मल सफाई से नहीं जाते हैं। कुछ महिलाएं, इसके लिए केमिकल युक्त क्लीनर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन यह फैब्रिक के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, कपड़े काफी नाजुक होते हैं उन्हें धोने के अलावा सुखाते वक्त भी कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। कपड़ों को केमिकल युक्त क्लीनर धोने से यह जल्दी फट सकते हैं।

हालांकि, हमारे किचन में ऐसी कुछ चीजें हैं, जो बेस्ट क्लीनर के रूप में काम करते हैं। जब भी जरूरत हो, इसका इस्तेमाल आसानी से दाग छुड़ाने के लिए किया जा सकता हैं। आप भी इन चीजों का इस्तेमाल कपड़ों पर लगे शू पॉलिश के दाग को छुड़ाने के लिए कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे-

लिक्विड डिश सोप और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

clean stains

कपड़े को हाथों से धोती हैं तो सबसे जरूरी है कि पहले दाग को छुड़ाया जाए। इसके लिए डिश वॉश लिक्विड एक बाउल में ले लें और दूसरे बाउल में बेकिंग सोडा। कपड़े में जहां दाग है उस स्थान पर बेकिंग सोडा छिड़क दें और फिर वहां नींबू का रस या फिर विनेगर डाल दें। अब इसे 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 20 मिनट बाद ब्रश लें और उसे लिक्विड डिश सोप में डिप कर कपड़े को रगड़कर साफ कर दें। दो से तीन बार आपको रगड़कर साफ करना और पानी में रिंस कर लेना है। इससे दाग चले जाएंगे। अगर कपड़े में हल्का दाग अभी भी नजर आ रहा है तो दो से तीन बार धोने में यह पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ नहाने के लिए नहीं बल्कि इन कामों में भी कर सकते हैं साबुन का इस्तेमाल, जानिए कैसे

गर्म पानी की मदद से छुड़ाएं दाग

अगर आप चाहती हैं कि दाग एक बार में ही चला जाए तो इसके लिए आप गर्म पानी और लिक्विड डिश सोप का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, लिक्विड डिश सोप की तुलना में साबुन और डिटर्जेंट पाउडर अधिक हार्श माने जाते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में गर्म पानी लें और उसमे लिक्विड डिश सोप को मिक्स कर दें। अब उसमें एक या दो ढक्कन अमोनिया मिक्स कर दें। इस मिश्रण को दाग वाले स्थान पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल कर दाग को छुड़ाएं। ब्रश की जगह आप स्पंज का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दाग लाइट हो जाए तो कपड़े को 2 से 3 बार पानी में रिंस कर लें। 

नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करें

nail polish remover

कपड़े से शू पॉलिश के दाग हटाने के लिए आप नेल पॉलिश रिमूवर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक कॉटन की मदद से कपड़े पर नेल पॉलिश रिमूवर लगाएं और स्पंज की मदद से रब करते हुए छुड़ाए। नेल पॉलिश रिमूवर से भी काफी हद तक दाग-धब्बे छुड़ाए जा सकते हैं। इसके बाद आप डिटर्जेंट की मदद से कपड़े को अच्छी तरह धो लें और उसे साफ पानी में रिंस कर लें।

इसे भी पढ़ें: पुरानी झाड़ू को फेंकने से पहले एक बार जरूर पढ़ें यह लेख

 

विनेगर की मदद से छुड़ाएं दाग

vinegar for stains

कपड़े में लगे दाग को छुड़ाने के लिए आप कई तरीके से विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप डिटर्जेंट पाउडर में विनेगर को मिक्स कर पेस्ट बना लें और दाग वाले जगह पर लगा दें। मिश्रण की मोटी परत कपड़े पर लगाएं और फिर ब्रश की मदद से साफ कर लें। इसके बाद इसे दो से तीन बार पानी में साफ कर लें। अगर दाग लाइट हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं। दो से तीन बार धोने पर यह दाग आसानी से चले जाएंगे।

 

शू पॉलिश के दाग को छुड़ाने के लिए आप इन सभी टिप्स को ट्राई कर सकती हैं। साथ ही, आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।