How To Clean Immersion Rod: बार-बार पानी गर्म करने से सफेद हो गया है Rod Heater, तो ऐसे करें साफ

सर्दियों का मौसम आ गया है और ऐसे में सभी कोई सुबह गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। बहुत से लोगों के घरों में गीजर होता है तो बहुत के घर में नहीं। आज भी भारत में ऐसे कई घर है, जहां सर्दियों में पानी गर्म करने के लिए लकड़ी और आग का उपयोग किया जाता है। लेकिन यदि आपके भी घर में वाटर हीटर रॉड का उपयोग किया जाता है और रोजाना पानी गर्म करने से हीटर में नमक जम गया है, तो उसे साफ करना बहुत जरूरी है। वाटर हीटर रॉड में जमे नमक को साफ न किया जाए तो यह पानी को जल्दी गर्म नहीं होने देता है। बहुत से लोग इसे ब्रश और स्क्रबर से साफ करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये जमे हुए मैल और नमक इतने जिद्दी होते हैं कि आसानी से साफ नहीं होते। आज के इस लेख में हम आपको इलेक्ट्रिक हीटर रॉड को साफ करने के कुछ तरीके बताएंगे, जिससे हीटर बहुत जल्दी नए जैसे चमक जाएंगे।
एरोसोल से करें इलेक्ट्रिक हीटर रॉड की सफाई
- वाटर हीटर रॉड को साफ करने के लिए आप एरोसोल का उपयोग कर सकते हैं।
- एरोसोल के इस्तेमाल से रॉड पर जमे नमक को आसानी से साफ कर सकते हैं।
- अगर आपको रॉड पर जमे नमक और सफेद गंदगी को साफ करना है, तो एक स्प्रे बॉटल में एरोसोल भरें और उसे रॉड में छिड़क कर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- थोड़ी ही देर बाद कपड़े या स्क्रब से रॉड पर जमे नमक को साफ कर लें।
- आपका रॉड फिर से नए जैसा चमक उठेगा वो भी बिना ज्यादा मेहनत के।
बाथरूम क्लीनर से करें इलेक्ट्रिक हीटर रॉड की सफाई
- बाथरूम क्लीनर से रॉड की सफाई करने से पहले एक बेकार बर्तन या ढक्कन में बाथरूम क्लीनर लें।
- अब एक टूथ ब्रश लें और ब्रश की मदद से रॉड में अच्छे से बाथरूम क्लीनर लगा कर छोड़ दें।
- रॉड में जब अच्छे से क्लीनर लग जाए तो उसे ब्रश और स्क्रबर की मदद से रगड़ना शुरू करें।
- कुछ ही देर में रॉड में जमी नमक अच्छे से साफ हो जाएगी, फिर उसे पानी से धोकर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें : गीजर को चुटकी में करना है क्लीन तो फॉलो करें ये टिप्स एंड हैक्स
रॉड हीटर को गर्म कर निकालें नमक
- यह तरीका थोड़ा रिस्की है, जरा भी लापरवाही आपके रॉड को खराब कर सकती है।
- यदि आपके रॉड हीटर में बहुत ज्यादा मोटी परत में नमक जम गया है, तो उसे साफ करने के लिए यह तरीका कारगर हो सकता है।
- रॉड की सफाई करने से पहले चप्पल पहन लें, ताकि करंट का डर न हो।
- अब रॉड के प्लक को स्विच बोर्ड में लगाएं और बटन चालू कर बिना पानी के रॉड को गर्म होने दें।
- जैसे जैसे रॉड गर्म होगा नमक की परत गर्म होकर टूटने लगेगी, लेकिन बीच-बीच में स्वीच ऑफ करते रहें, नहीं तो रॉड ज्यादा गर्म होकर जल सकता है।
- रॉड को बिना पानी के गर्म किए ऐसे ही साफ कर लें फिर सिरका और बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाकर रॉड में बची हुई गंदगी को भी हटा लें।
इसे भी पढ़ें : सिंक से लेकर बर्तन तक की गंदगी हटाता है नमक, इससे घर की होती है अच्छी सफाई
नोट- रॉड की सफाई के वक्त स्विच को बाहर निकाल लें, नहीं तो करंट लग सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: social media
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।