Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

स्टेयर ग्रिल में लगी जंग को हटाने के आसान टिप्स एंड हैक्स

अगर स्टेयर ग्रिल में किसी भी तरह का दाग या जंग लग गई है तो उसे साफ करने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।     
Updated:- 2022-08-17, 11:44 IST
image

घर की साफ-सफाई पर लगभग हर कोई ध्यान देता है। जब भी घर के किसी स्थान पर गंदगी या दाग दिखाई देता है उसे हर कोई आसानी से साफ कर लेता है, लेकिन जब स्टेयर ग्रिल में जंग लगी हो या फिर दाग दिखाई देता है तो उसे हर कोई नजरअंदाज कर देता है। कई बार जंग लगने की वजह से ग्रिल का लुक और घर का लुक भी बेकार हो जाता है। अगर स्टेयर ग्रिल लोहे का हो तो जंग के कारण ग्रिल बहुत जल्दी ख़राब भी हो जाती है।

ऐसे में इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप स्टेयर ग्रिल में लगे दाग या फिर जंग को आसानी से हटा सकते हैं और उसे चमका सकते हैं। आइए जानते हैं।

बेकिंग सोडा और चूना का करें उपयोग 

How To De Rust Iron Stair Grill

घर में मौजूद बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है जिसके इस्तेमाल से स्टेयर ग्रिल से ही नहीं बल्कि अन्य किसी लोहे की चीज में लगी जंग को भी आप आसानी से हटा सकते हैं। स्टेयर ग्रिल से जंग को हटाने के लिए आपके पास चूना भी होना चाहिए। अगर चूना नहीं है तो आप मार्केट में ला सकते हैं। स्टेयर ग्रिल से जंग हटाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले एक बर्तन में 2 चम्मच बेकिंग सोडा को डालें।
  • अब इसमें 1 चम्मच चूना और पानी की कुछ बूंदों को डालकर एक लेप तैयार कर लें।
  • इसके बाद लेप को जंग वाली जगह पर लगाकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश या सैंडपेपर से रगड़कर साफ कर लें।
  • नोट: चूना जंग के क्रिस्टल को सक्रिय करता है और बेकिंग सोडा उसे नरम करता है जिसके चलते जंग आसानी से निकल जाती है।

इसे भी पढ़ें: Tiles Cleaning Tips: बालकनी टाइल्स से जिद्दी दाग को आसानी से साफ करते हैं ये 3 नुस्खे

सैंडपेपर का इस्तेमाल करें

Rust Removing Tips From Iron Stair Grill

शायद आपको मालूम हो अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि कई कारीगर लोहे से जंग को हटाने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में स्टेयर ग्रिल से जंग को आसानी से हटाने के लिए आप सैंडपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से जिद्दी से जिद्दी जंग आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले जंग वाले स्थान पर पानी की कुछ बूंदों को डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • थोड़ी देर बाद फिर से एक हाथ से जंग वाली जगह पर पानी डालते रहे और दूसरे हाथ से सैंडपेपर से रगड़े।
  • इस कार्य को लगभग 10 मिनट तक लगातार करते रहे। इससे जंग आसानी से निकल जाती है।

इसे भी पढ़ें: बाथरूम की टाइल्‍स पर जमी जिद्दी काई को हटाता है ये नुस्‍खा, दिखती है नई जैसी

 

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का करें उपयोग 

Ways To Remove Rust From Iron Stair Grill

स्टेयर ग्रिल पर लगे दाग या जंग को आसानी से हटाने के लिए आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 1 लीटर गुनगुने पानी में 2 चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और नींबू के रस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें क्लीनिंग स्क्रब अच्छे से भिगोकर ग्रिल की सफाई कर लें। साफ करने के बाद अच्छे से पोंछ लें।

 

नोट: हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल करने के दौरान हाथों में ग्लव्स और फेस मास्क ज़रूर पहने।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@cnstatue,mynordicrecipes)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।