बच्चों ने कार की सीट में लगा दिए है इंक के दाग तो हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

बच्चों को घर से स्कूल और फिर स्कूल से घर लाने के लिए माता-पिता अपनी कार से ही जाते हैं। ऐसे में कई बार बच्चे कार में ही खेलने लगते हैं। कई बार अपने बैग से कलम या इंक लेकर खेलने लगते हैं। कार में खेलने के दौरान कई बार बच्चे सीट पर ही लिखने लगते हैं या कई बार सीट पर ही इंक गिरा देते हैं जिसकी वजह से सीट पर निशान दिखाई देने लगता है।
ऐसे में अगर आपके बच्चे ने भी कार की सीट पर इंक के दाग लगा दिए है और उसे हटाने में आपको परेशानी हो रही हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से कार की सीट से इंक के दाग को चंद मिनटों में हटा सकती हैं। आइए जानते हैं।
ड्रायर शीट का उपयोग करें

कार की सीट से इंक के निशान को हटाने के लिए ड्रायर शीट एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। इसके इस्तेमाल से दाग कुछ ही देर में हट सकते हैं। अगर आपके पास ड्रायर शीट नहीं है तो आप इसे बाज़ार से भी खरीद सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले दाग वाली जगह पर पानी की कुछ बूंदे डालकर लगभग 2 मिनट के लिए छोड़ दें। 2 मिनट पास ड्रायर शीट से दाग वाली जगह पर धीरे-धीरे रगड़े। इससे निशान आसानी से हट जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: एक्स्पायर्ड ईनो की मदद से बाथरूम की ऐसे करें सफाई
लेदर की सीट से इंक के निशान हटाए

अगर कार में लेदर की सीट है तो इंक का दाग निकालने में काफी लोगों को परेशानी होती है। क्योंकि, लेदर की सीट पर पानी डालकर उसे साफ नहीं कर सकते हैं। ऐसे में लेदर की सीट से इंक के दाग को हटाने के लिए आप नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसके लिए नेल पेंट रिमूवर की कुछ बूंदे दाग वाली जगह पर गिराकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद टिश्यू पेपर की मदद से उसे पोंछ लें। इससे इंक के निशान आसानी से हट जाते हैं। आपको बता दें कि नेल पेंट रिमूवर में अल्कोहल मिक्स रहता है और अल्कोहल एक से दो मिनट बाद हवा में उड़ जाती है जिससे लेदर की सीट ख़राब नहीं होती है।
सिरके का करें इस्तेमाल

सिर्फ खाना बनाने या घर की सफाई में ही नहीं बल्कि सीट में लगे इंक के दाग को हटाने के लिए भी सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर बच्चे से कार की सीट पर कलम से कुछ लिख दिया है या फिर इंक गिरा दिया है तो दाग को हटाने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से दाग चंद मिनटों में आसानी से निकल जाएंगे। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक कप पानी में दो चम्मच सिरका को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरार दाग वाले स्थान पर अच्छे से छिड़काव करके कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- कुछ देर बाद टिश्यू पेपर या फिर ड्रायर शीट की मदद से अच्छे से पोंछ लें।
- आप देखेंगे कि सीट से इंक के निशान हट चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: गैस स्टोव में लगी जंग को हटाने के आसान टिप्स एंड हैक्स
नींबू का रस करें उपयोग

जिस तरह से कपड़े में लगे दाग को निकालने के लिए नींबू का रस इस्तेमाल करना बेस्ट विकल्प माना जाता है ठीक वैसे ही कार की सीट में लगे इंक के दाग को हटाने के लिए भी इसे बेस्ट उपाय माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले आप दाग वाली जगह पर नींबू का रस डालकर लगभग 2 मिनट के लिए छोड़ दें। 2 मिनट बाद माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद से अच्छे से पोंछ लें। नींबू के रस के अलावा आप अल्कोहल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से भी इंक के निशान को हटा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@autodetailingpro.ca,autoworldottawa.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।