What is the Best Stain Removal For Tiles: आजकल लोग एस्थेटिक लुक के लिए घर में टाइल्स लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, टाइल्स लगाने के बाद उन्हें साफ करना काफी मुश्किल लगता है। अक्सर लोग घरों में सफेद या बहुत ही लाइट कलर की ही टाइल्स लगवाते हैं। इन पर गंदगी और दाग बहुत जल्दी लग जाते हैं। ऐसे में इन्हें साफ करने में भी खूब मेहनत लगती है। टाइल्स के सफाई के लिए बाजार में आजकल बहुत से क्लीनर मिल रहे हैं, लेकिन वो काफी महंगे होते हैं। हर कोई इतने महंगे क्लीनर खरीदकर अपनी बजट नहीं बिगाड़ सकता।
आपके जैसे स्मार्ट यूजर्स के लिए आप सोशल मीडिया पर वायरल एक टाइल क्लीनिंग हैक लेकर आए हैं। वायरल हैक के लिए आपको अलग से कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर में पड़ी कुछ चीजों की मदद से ही गंदी टाइल्स को क्लीन कर सकते हैं। आइए जानें, गंदी टाइल्स को साफ कैसे करें?
यह भी देखें- Bathroom Cleaning: गंदे से गंदे टाइल्स को चमकाने के लिए ये हैक्स आएंगे काम
टाइल्स की सफाई वाला घोल तैयार के लिए सबसे पहले एक बाल्टी में शैंपू खोलकर डालें। इसमें सफेद नमक के 3-4 चम्मच भी मिला लें। अब इस घोल में हल्का गुनगुना पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसे इतना मिलाएं की झाग बन जाए। आप इसमें लिक्विड डिटर्जेंट भी मिला सकते हैं। ध्यान रहे इसमें तीनों चीजें अच्छे से मिल जानी चाहिए। तभी इस घोल का असर गंदी टाइल्स पर पड़ेगा। इस तरह आपका घोल बनकर तैयार हो जाएगा।
यह विडियो भी देखें
अब आपको अपने तैयार घोल की मदद से टाइल्स को साफ करना है। इसके लिए कॉटन का कोई खराब कपड़ा या स्पंज लें। इसे घोलकर में डालकर टाइल्स पर लगा दें। इसे टाइल्स पर लगाकर फैला लें और 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। बाद में जब आप टाइल्स को ब्रश की मदद से एक बार साफ करेंगे, तो आपको बहुत ही अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। इस सस्ते और किफायती घोल की मदद से आपकी सभी टाइल्स चकाचक हो जाएगी। इस घोल के इस्तेमाल के बाद आपको टाइल्स को बहुत देर तक घिसने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आखिरी स्टेप में टाइल्स को साफ पानी से धो लें। सूती कपड़े या स्पंज से गंदगी को हटाते जाएं और पानी से साफ भी करें। इस तरह से सारे दाग निकल जाएंगे।
यह भी देखें- बाथरूम के गंदे को इन 3 चीजों की मदद से करें साफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।