Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:16 AM IST

यूनिफॉर्म पर लग गया चाय कॉफी या पानी का दाग, टेप का यह हैक करेगा काम

ऑफिस ड्रेस पर ब्रेक के दौरान अगर पानी,चाय या कॉफी गिर जाए तो उसका दाग लग जाता है, जिसे वर्किंग टाइम से साफ करना और बदलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आपके पास टेप है, तो आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे-
Updated:- 2025-02-14, 18:45 IST
image

ऑफिस जाने के बाद कालिग के साथ सुबह की चाय या कॉफी हर कोई पीना पसंद करता है। लेकिन अगर कपड़ों पर कहीं पर इसका दाग लग जाए तो पूरे दिन मूड ऑफ रहता है। साथ ही लंबे समय तक दाग लगे रहने की वजह से ये स्टेन जिद्दी हो जाते हैं और बाद में साफ होने का नाम भी नहीं लेते हैं। लेकिन इस समस्या से बचने के लिए आप टेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी कि आखिर टेप कैसे मदद कर सकता है। इस लेख में आज हम आपको इस हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप तुरंत इसे साफ कर सकती हैं।

कपड़े पर लगे दाग को साफ करें?

tea and coffee stain removal

ऑफिस यूनिफॉर्म पर चाय, कॉफी या पानी गिरना आम बात है। अगर आपके साथ या आपकी कॉलिग की ड्रेस पर चाय गिर जाती है, तो परेशान होने के बजाय टेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आसान और प्रभावी हैक है, जो कपड़े पर दाग को लगने नहीं देगा।

इसे भी पढ़ें- रोजाना इस्तेमाल करने से रूम हीटर की जाली पर जम गई है गंदगी? ऐसे करें फटाफट साफ

टेप से कैसे साफ करें दाग?

  • सबसे पहले कपड़े पर गिरे हुए चाय कॉफी या पानी को तुरंत टिशू पेपर की मदद से सुखा लें।
  • इसके बाद टेप लेकर पेस्ट वाले हिस्से को दाग पर चिपकाएं।
  • फिर टेप को दाग के ऊपर हल्के हाथों से दबाकर खींचे ताकि लिक्विड उसमें समा जाए।
  • जैसे ही टेप में दाग आ जाए,उसे निकालकर दूसरी जगह दबाएं।
  • यह प्रोसेस को तब तक दोहराएं जब तक दाग पूरी तरह से हट न जाए।
  • एक बार जब दाग हल्का या गायब हो जाए तो कपड़े को नॉर्मल पानी से साफ कर लें।
  • इससे आपके कपड़े में टेप से दाग भी पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

कैसे काम करता है टेप?

quick stain removal tips

टेप का पेस्ट लिक्विड को खींचकर सोखने में मदद करता है। यह हैक कपड़े के रेशों को बिना नुकसान पहुंचाए बिना दाग हटाने में कारगर साबित होता है। यह हैक आपके कपड़े पर दाग को लगने से बचाने के साथ ऑफिस यूनिफॉर्म को भी सुरक्षित रख सकता है।

इसे भी पढ़ें- इन 8 गलतियों की वजह से खराब हो सकता है महंगा कालीन, सफाई करते समय रखें ध्यान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।