Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:28 AM IST

कपड़ों पर चिपक गया है च्युइंग गम तो इन टिप्स की मदद से करें साफ

जाने-अनजाने में लगे च्युइंग गम को साफ करने के लिए आप आर्टिकल में दिए गए टिप्स की मदद ले सकते हैं। 
Updated:- 2022-12-28, 16:41 IST
image

आजकल हम सभी अक्सर च्युइंग गम चबाते हैं। ऐसे में कई बार कपड़ों पर ही च्युइंग गम गिर जाता है। या कई बार ऐसा भी होता है कि हम जाने अनजाने में च्युइंग गम पर बैठ जाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। 

दरअसल जाने अनजाने में अक्सर कपड़ों पर च्युइंग गम लगने के बाद लोगों को समझ नहीं आता कि इसे कैसे हटाएं। ऐसे में हम आज के इस आर्टिकल में आपके लिए कुछ ऐसे ही टिप्स लेकर आए हैं। 

गर्म पानी करेगा मदद 

how to remove chewing gum with hot water

बड़ी-बड़ी समस्याओं का हल निकालने में गर्म पानी आपकी काफी मदद कर सकता है। कपड़ों पर चिपके च्युइंग गम को हटाने के लिए आप गर्म पानी यूज कर सकते हैं। आपको बस च्युइंग गम वाले हिस्से को कम से कम 1 घंटे के लिए उबलते हुए पानी में रखना है। इसके बाद आप च्युइंग गम को एक झटके में निकालें और वो तुरंत साफ हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय बर्फ डालना कितना फायदेमंद होगा ?

नारियल का तेल करेगा मदद

आप नारियल के तेल की मदद से भी आप च्युइंग गम हटा सकते हैं। आपको बस च्युइंग गम वाले हिस्से पर नारियल का तेल लगाना है। इसके बाद कपड़े पर लगा च्युइंग गम पूरा चिकना हो जाएगा जिसे आप आसानी से हटा सकते हैं।

फ्रिजर में रखें

hacks to remove chewing gum

फ्रिजर में रखी चीजें एक समय के बाद ठंड और बहुत स्टीक हो जाती है। ऐसे में अगर आप च्युइंग गम को कपड़े से हटाना चाहती हैं तो कपड़ो को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। इससे वो बहुत ठंडा हो जाएगा और किसी भी नुकीली चीज की मदद से आसानी से निकल जाएगा। 

किसी नौकुली चीज का करें इस्तेमाल  

नौकुली चीज की मदद से भी आप च्युइंग गम को निकाल सकते हैं। आपको बस च्युइंग गम को ठंडा करना है और उसके बाद एक बारी में किसी भी नौकुली चीज की मदद से उसे निकालने की कोशिश करनी है।  

इसे भी पढ़ेंः बिना पानी के भी साफ किए जा सकते हैं कपड़े, जानें तरीका

तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से कपड़ों से  च्युइंग गम हटा सकती हैं। इसके अलावा कपड़ों को जिद्दी दागों से बचाने के लिए किसी भी तरह के टिप्स के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Pinterest 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।