हर कोई अपने कपड़े को धोने के लिए पानी का इस्तेमाल करता है। बता दें कि पानी के इस्तेमाल से कपड़े धोना तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आप बिना पानी के कपड़े धो सकते हैं? ठंड के दिनों में पानी छूने तक का मन नहीं होता है। ऐसे में कपड़ों की धोना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप मिनटों में बिना पानी के इस्तेमाल के आसानी से कपड़ों की सफाई कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ आसान हैक्स।
नींबू का इस्तेमाल करें
बार- बार कपड़े को धोने से कलर और फैब्रिक पर असर पड़ता है और कपड़े खराब होने लगते हैं। ऐसे में हमें अपने कपड़ों को पानी से काफी ज्यादा नहीं साफ करना चाहिए। साथ ही ठंड के दिनों में कपड़ों की सफाई करना और भी मुश्किल हो जाता है। आप चाहे तो दाग वाली जगह पर नींबू के रस को लगा सकती हैं। नींबू की मदद से आप अपने कपड़ों की आसानी से सफाई कर सकती हैं। कुछ देर तक इसे पंखे की नीचे सूखने दे फिर आप चाहे तो गीले कपड़े की मदद से दाग वाली जगह को साफ कर दें।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय बर्फ डालना कितना फायदेमंद होगा ?
पहने हुए कपड़ों को धूप में सुखाएं
कपड़े में धूल लग गए है तो आप इसे धूप में सुखाएं। ऐसा करने से कपड़े आसानी से साफ हो जाएंगे आपको पानी की जरूरत नहीं पड़गा। कई बार हम गर्म कपड़ों को बार- बार धोते हैं जिससे वह खराब होने लगते हैं। ऐसे में आपको इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि इन्हें बार- बार धोने की जगह आप धूप में दिखाएं। इससे आपका कपड़ा साफ हो जाएंगा।
इसे जरूर पढ़ें- कपड़ों पर चढ़ गया है किसी और चीज़ का रंग तो हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स
क्लॉथ सैनिटाइजर स्प्रे
क्लॉथ सैनिटाइजर स्प्रे की भी मदद से आप अपने कपड़ों की आसानी से सफाई कर सकते हैं। कपड़ों पर लगे कीटाणु आसानी से साफ हो जाएंगे। जरूरी नहीं है कि बाहर से आने के बाद हमेशा कपड़ों को धोएं। आप चाहे तो क्लॉथ सैनिटाइजर स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बिना धोएं कीटाणु मर जाएंगे। साथ ही कपड़े पहनने से अच्छे दिखने लगेगें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।