Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

सर्दियों में बढ़ते बाथरूम की बदबू को इस तरह आसानी से करें दूर

सर्दियों में बढ़ते बाथरूम की बदबू से कुछ अधिक ही परेशान हैं तो आप बदबू को दूर करने के लिए इस टिप्स की मदद ले सकती हैं। 
Updated:- 2022-01-03, 17:02 IST
image

सर्दियों के मौसम से हवा में नमी होने के करना घर के कई हिस्सों से बदबू आने लगती है। अगर घर के साथ बाथरूम की सफाई अच्छे से नहीं होती है, तो बहुत ही बेकार बदबू बाथरूम से भी आने लगती है। अगर आप भी इन सर्दियों के मौसम में बाथरूम से आने वाली गंदी बदबू से कुछ अधिक ही परेशान रहती हैं, तो आज आपको कुछ टिप्स बताने जा जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से बदबू को दूर कर सकती हैं, तो बिना देर किए हुए चलिए जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में जो बदबू दूर करने में आपकी सहायता कर सकते हैं। 

रूम फ्रेशनर का करें उपयोग 

remove bad smell from bathroom during winter inside  ()

बाथरूम से बदबू को दूर करने के लिए हालांकि यह सबसे आसन तरीका है, लेकिन बहुत कारगर भी है। आप अपनी पसंद का कोई भी रूम फ्रेशनर इसके लिए चुन सकती हैं। इसके लिए आप दिन में कम से से कम दो सर तीन बार रूम फ्रेशनर का छिड़काव बाथरूम में ज़रूर करें। सर्दियों के मौसम के लिए आप लैवेंडर या फिर  एक्वा रूम फ्रेशनर का चुनाव कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बाथरूम की शेल्फ को करें कुछ अलग अंदाज में आर्गेनाइज

बेकिंग सोडा का करें उपयोग 

remove bad smell from bathroom during winter inside

बेकिंग सोडा का उपयोग करके आप सदियों के मौसम से बाथरूम से आने वाली गंदी बदबू को आसानी से दूर कर सकती हैं। इसके लिए आप बेकिंग सोडा को टॉइलेट सीट के साथ बाथरूम के अन्य हिस्सों में भी इसका छिड़काव कर दें और बीस से तीस मिनट बाद अच्छे से साफ कर दीजिये। इससे बाथरूम की गंदी बदबू आसानी से दूर हो जाएगी।

लैवेंडर का तेल

remove bad smell from bathroom during winter inside

बाथरूम के बदबू को दूर करने के लिए आप लैवेंडर के तेल का भी उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में लैवेंडर का तेल, पानी और एक से दो बूंदे वोडका का मिलाकर बाथरूम के सभी हिस्सों में छिड़काव कर दें। कुछ देर बाद इसे पानी से साफ कर दीजिये। इससे बाथरूम से बदबू नहीं आएगी। इसे आप सुबह या रात में सोने जाने से पहले भी छिड़काव कर सकती हैं।

 

करें सिरके का इस्तेमाल 

remove bad smell from bathroom during winter inside  ()

सिरके के इस्तेमाल से भी आप बदबू को दूर कर सकती हैं। जी हां, इसके लिए आप किसी कपड़े में सिरके में भिगो के बाथरूम में कुछ देर के लिए रख दीजिये। बेहतर होगा आप रात में ही सिरके में भीगे कपड़े को बाथरूम में कही रख दें। इससे आसानी से बदबू दूर हो जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें: अपने बाथिंग एक्सपीरियंस को बनाना है amazing, तो बाथ बम का करें इस तरह इस्तेमाल

खिड़की खुला रखें 

सर्दियों के मौसम में जब आप बाथरूम का इस्तेमाल न करें तो खुला ही रखें। इससे काफी हद तक बाथरूम से बदबू अपने आप गायब हो जाएगी।  इसके साथ-साथ आप बाथरूम के साफ सफाई पर भी ध्यान ज़रूर रखें। नियमित रूप से बाथरूम की सफाई करते रहे। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@www.watermasterplumbing.com.au,www.thespruce.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।