Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:33 AM IST

गंदे व्हाइट पिलो कवर को इन चीजों से करें चुटकियों में साफ

तकिए पर तेल के दाग लग जाते हैं। खासतौर पर अगर पिलो कवर व्हाइट कलर का हो, तो यह आसानी से गंदा हो जाता है। हफ्ते में एक बार कवर को साफ जरूर करना चाहिए। 
Updated:- 2023-08-21, 13:00 IST
image

बेडशीट के साथ मैचिंग तकिए के कवर रखे जाते हैं। ये दोनों चीजें आसानी से गंदी हो जाती हैं, क्योंकि गंदे हाथ-पैरों के साथ हम बेड पर बैठते हैं। क्या आपके घर में भी व्हाइट पिलो कवर हैं? इन कवर को नया बनाए रखना बेहद मुश्किल काम है, क्योंकि कवर पर तेल से लेकर खाने तक के दाग लग जाते हैं। व्हाइट पिलो कवर 1-2 इस्तेमाल के बाद ही गंदे हो जाते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको गंदे व्हाइट पिलो कवर को साफ करने का तरीका बताएंगे। 

तकिए को साफ करने के लिए कैसे बनाएं क्लीनिंग सॉल्यूशन

how to make solution for cleaning pillow cover

व्हाइट पिलो कवर को साफ करने से पहले इसे क्लीनिंग सॉल्यूशन में भिगोना चाहिए। इसके लिए आपको बाजार से सॉल्यूशन खरीदने की जरूरत नहीं है। एक बाल्टी में गर्म पानी डालें। अब इसमें थोड़ा डिशवॉशिंग लिक्विड डाल दें। यह तकिए के कवर पर लगे तेल को साफ करने में मदद करेगा। अब इसमें ¾ कप बेकिंग सोडा मिलाएं। लीजिए तैयार है क्लीनिंग सॉल्यूशन। 

तकिए कवर को कैसे भिगोएं

तकिए कवर को साफ करने के लिए यह जरूरी स्टेप है। इस बात का ध्यान रखें कि कवर गर्म पानी में अच्छे से भीग जाए। अपने हाथों से कवर को पानी में घुमा लें। ऐसा करने से सॉल्यूशन अच्छे से कवर पर लग जाएगा। करीब 10 मिनट तक तकिए कवर को भीगने दें। 

इसे भी पढ़ें: घर पर ऐसे साफ करें अपना तकिया, दूर हो जाएगी सारी गदंगी

तकिए के कवर को कैसे करें साफ?

अब तकिए के कवर को ब्रश से रगड़कर साफ कर लें। कवर को साफ करने के लिए सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश का उपयोग करें। इससे तकिए का कवर खराब नहीं होगा। अगर आपके पास ब्रश नहीं है, तो हाथों से तकिए के कवर को रगड़ें। 

इसे भी पढ़ें: पुराने तकिए के कवर को फेंके नहीं, ऐसे करें इस्तेमाल

तकिए के कवर को पानी से साफ करने का तरीका

अब दोबारा से बाल्टी में साफ गर्म पानी भर लें। इस पानी में तकिए के कवर को कुछ देर भीगने दें। आखिर में बहते पानी से तकिए कवर को अच्छे से साफ कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि कवर में बेकिंग सोडा का कोई अवशेष न बचे। आखिर में पानी से धोकर निचोड़ लें। हवा में तकिए के कवर को सुखाने के लिए रख दें। 

तकिए पर लगे तेल के दाग को कैसे साफ करें?

how to clean oil stain from pillow in hindi

खासतौर पर सफेद तकिए के कवर पर दाग लग जाते हैं। कवर से तेल का दाग हटाने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल किया जा सकता है। (हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से जुड़े हैक्स जानें)

  • सबसे पहले एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा हाइड्रोजन पेरॉक्साइड डालें। 
  • अब दोनों चीजों को मिला लें। 
  • इस बात का ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। 
  • इस अनुसार ही हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का उपयोग करें। 
  • अब इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं। 
  • पुराने पड़े टूथब्रश से दाग को अच्छे से रगड़ लें, ताकि यह हल्का हो जाए। 
  • करीब 10-15 बाद तकिए कवर को धो लें। 

तकिए के कवर पर लगे कॉफी के दाग को कैसे हटाएं?

how to clean coffee stain from pillow cover

अक्सर लोग अपने पास तकिया रखकर बैठते हैं, जिसके कारण कवर पर खाने-पीने के दाग लग जाते हैं। खासतौर पर कॉफी का दाग लग जाता है। कॉफी के दाग को तुरंत साफ करना चाहिए। वरना, दाग आसानी से हटता नहीं है। तकिए के कवर पर लगे दाग को हटाने के लिए आप ब्लीच का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

इसके लिए आपको दाग वाली जगह पर थोड़ा सा ब्लीच डालना होगा। अब ब्लीच को सूखने के लिए छोड़ दें। करीब आधे घंटे बाद आप पाएंगी कि कवर पर लगा दाग साफ हो चुका है। आखिर में साफ पानी से कवर को धो लें। 

तकिए को साफ रखने के तरीके

  • केवल तकिए के कवर को ही नहीं, आपको पिलो को भी साफ करना चाहिए। तकिए को साल में कम से कम 3-4 बार धोएं। 
  • तेल, डैंड्रफ और पसीने के कारण तकिए से बदबू आने लगती है। ऐसे में आपको हफ्ते में एक बार तेज धूप में तकिए को रखना चाहिए। धूप लगाने से बदबू दूर हो जाती है। 
  • तकिए को आप मशीन और हाथों से धो सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि तकिए के अंदर किस चीज का इस्तेमाल किया गया है। इस हिसाब से तकिए को धोएं। 

 

 उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।