Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:35 AM IST

बारिश के मौसम में पौधों में लग जाती है फफूंदी? इन 5 तरीकों से करें बचाव...वरना प्लांट हो जाएगा खराब

How Do You Stop Fungus From Growing on Plants: बारिश के दिनों में पौधों का खास देखभाल की जरूरत होती है। अगर इनकी सही से केयर ना की जाए, तो पौधे फंगस लगने की वजह से सड़ भी सकते हैं। घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप पौधों को सड़ने से बचा सकते हैं। आइए जानें, पौधों को फंगस से कैसे बचाएं? 
Updated:- 2025-07-01, 11:18 IST
How Do You Stop Fungus From Growing on Plants

How to Remove Fungus From Plant During Rainy Season: बारिश का मौसम लगभग सभी को बहुत अच्छा लगता है। ये मौसम पौधों के लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। हालांकि, अगर इस मौसम में पौधों का सही ख्याल ना रखा जाए, तो वो खराब भी हो सकते हैं। जिस तरह से बारिश के दिनों में घर में कीड़े-मकौड़ों का आतंक बढ़ जाता है, उसी तरह से पौधों पर भी फंगस का खतरा बना रहता है। एक बार अगर पौधे पर फंगस लग जाए, तो उसकी ग्रोथ ही रुक जाती है। 

ज्यादा नमी और धूप की कमी के कारण पौधों में फंगस लग जाती है। फंगस लगने पर पौधे की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और उन पर सफेद फंगस भी दिखने लगती हैं। वहीं, कई बार तो ये फंगस फैलते-फैलते मिट्टी में भी चली जाती है। इससे पौधा तेजी से गलने लगता है। ऐसे में आप घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से ही पौधों पर लगी फंगस को दूर कर सकते हैं। आइए जानें, बारिश में पौधों पर लगी फंगस को कैसे दूर करें? 

यह भी देखें- फंगस का शिकार हो गए हैं पौधे तो ऐसे करें इनकी देखभाल

दूध का करें छिड़काव

दूध में मौजूद प्रोटीन पौधों पर स्प्रे करने से एक लेयर बनती है। ये लेयर फंगस को बढ़ने से रोकती है। इसके लिए, एक स्प्रे बॉटल में पानी और दूध को मिक्स करें। इसे हर 7 दिन में एक बार पौधों पर स्प्रे करें। इससे फंगस की समस्या कम होगी। 

एप्पल साइडर विनेगर स्प्रे करें

एप्पल साइडर विनेगर एसिडिक नेचर को होता है। इसे पौधों पर डालने से फंगस नहीं पनप पाती। इसे पानी में मिलाकर फंगस प्रभावित पौधों पर छिड़कें। इससे पौधा खराब होने से बच जाएगा। ध्यान रहे, इसका ज्यादा छिड़काव ना करें। विनेगर पौधे को गला सकता है। 

दालचीनी आएगी काम

cinnamon will help

दालचीनी में एंटी-फंगल गुण होते हैं। ये पौधे पर मौजूद फंगस को भी दूर कर सकती है। इसके लिए दालचीनी के पाउडर को पौधे की मिट्टी में मिला लें। आप पानी में मिलाकर दालचीनी का स्प्रे भी बना सकते हैं। इसे पौधे पर स्प्रे करने से फंगस पर रोक लग सकती है। 

ऑर्गेनिक फंगीसाइड बनाएं

घर पर मौजूद गार्लिक, ग्रीन चिली और जिंजर की मदद से आप ऑर्गेनिक फंगीसाइड बना सकते हैं। इन सभी चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर पानी में डालें। इसे पौधे पर स्प्रे कर दें। हफ्ते में 2 बार स्प्रे करते ही आपको फर्क दिखेगा। 

नीम का ऑयल डालें

add neem oil

पौधे को किसी भी तरह के कीड़े और फंगस से बचाने के लिए नीम का तेल प्रभावी माना जाता है। यह एक नेचुरल फंगीसाइड है। लिक्विड सोप, नीम का तेल और पानी मिलाकर स्प्रे तैयार करें। इसे पौधे पर छिड़कें। 

यह भी देखें- पौधों को फंगस से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।