herzindagi
image

फल काटते ही मंडराने लगते हैं भुनगे, इन असरदार ट्रिक्स से मिनटों में पाएं छुटकारा

How to Get Rid of Fruit Flies:आपने अपने किचन में कटे हुए फलों पर इन छोटी-छोटी मक्खियों को मंडराते हुए जरूर देखा होगा। अगर ये छोटे-छोटे कीड़े आपके फल पर बैठ जाए, तो ये उन्हें टॉक्सिक कर सकते हैं। ऐसे में इन फलों को खान सेहत के लिए नुकसान का सबब बन सकता है। इन्हें कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से भगाया जा सकता है। 
Editorial
Updated:- 2025-01-01, 08:30 IST

What is the best homemade fruit fly trap: फल काटकर खाना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन फलों को काटते ही अक्सर फ्रूट फ्लाई आसपास भटकने लगती है। कटे हुए फलों पर भुनगे आकर बैठ जाते हैं, जिसके बाद फल बेकार हो जाता है। आपने अपने किचन में कटे हुए फलों पर इन छोटी-छोटी मक्खियों को मंडराते हुए जरूर देखा होगा। अगर ये छोटे-छोटे कीड़े आपके फल पर बैठ जाए, तो ये उन्हें टॉक्सिक कर सकते हैं। ऐसे में इन फलों को खान सेहत के लिए नुकसान का सबब बन सकता है। 

खाने वाले फलों को इन फ्रूट फ्लाई से बचाने के लिए उन पर कीटनाश्कों का भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसके बाद इन्हें खाना सेफ नहीं होगा।

अगर आप भी इन मक्खियों से परेशान हो चुके हैं और इनसे देसी तरीके से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज हम आपकी इस मुश्किल को हर करेंगे। हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप इन फ्रूट फ्लाई को भगा सकते हैं। 

यह भी देखें-फ्रूट्स फ्लाईज से पाना है छुटकारा? करें ये काम

लेमन ग्रास लिक्विड

Lemon Grass Liquid

भुनगे को किचन से दूर रखने के लिए आप लेमन ग्रास लिक्विड की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप लेमन ग्रास का प्लांट भी घर पर लगा सकते हैं। इसके अलावा लेमन ग्रास लिक्विड की कुछ बूंदे पानी में मिलाएं। इसे स्प्रे बॉटल में डालें और घर में सभी जगहों पर स्प्रे कर दें। इससे आपके घर में कहीं भी फ्रूट फ्लाई अटैक नहीं कर पाएगी और आप खुलकर अपने फ्रूट्स को खा सकते हैं।

कपूर से भगाएं फ्रूट फ्लाई

Drive away fruit flies with camphor

कपूर की महक बहुत ही तेज होती है। इसकी स्ट्रॉन्ग स्मेल से छोटी मक्खियां दूर भागती हैं। आप कपूर की मदद से फ्रूट बास्केट और कूड़ेदान के आसपास से फ्रूट फ्लाई को दूर भगा सकते हैं। इसके लिए आपको कपूर को पीसकर अपने घर के सभी कोनों में छिड़कना है। इससे आपके घर से सारे कीड़े दूर भागने लगेंगे। 

यह विडियो भी देखें

नीम की पत्तियां

फ्रूट फ्लाई को भगाने के लिए आप नीम की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन पत्तों में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो मक्खियों को दूर भगाते हैं। इसके लिए नीम की ताजी पत्तियों को फलों और सब्जियों के आसपास रख दें। इससे खाने की चीजों के आसपास फ्रूट फ्लाई नहीं आएगी। 

यह भी देखें- घर में भिनभिनाती मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

लहसुन की कलियां

garlic cloves

लहसुन की महक से भी भुनगे दूर भागते हैं। ऐसे में जहां भी आपको फ्रूट फ्लाई का आतंक नजर आता है, वहां पर लहसुन की कलियां काटकर रख दें। इससे फल खाते हुए आपको कोई कीड़ा परेशान नहीं करेगा। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: meta AI



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।