घर में कीड़ों से हो गई हैं परेशान? बेकार पड़ी इस चीज से फ्री में दूर करें समस्या

मौसम के बदलते ही घरों में कीड़ों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। कई बार तो घर पर इतने कीड़े आ जाते हैं कि हमें समझ ही नहीं आता कि हम क्या करें? ऐसे में ये देसी नुस्खे जरूर आजमाएं। 

How to take care of insects at home

आपके घर में कॉकरोच हो, चींटियां हों, मच्छर हों या फिर किसी और तरीके का कीड़ा ये सभी अपने साथ बीमारियां और हाइजीन की समस्याएं लेकर आते हैं। हां, ये सभी पर्यावरण के लिए जरूरी हो सकते हैं, लेकिन अपने घर में कीड़ों की फौज कोई नहीं चाहेगा। मक्खियों के आने से तो ना जाने कितनी बीमारियां आती हैं और ऐसे में आपका खाना भी सुरक्षित नहीं रहता। कई बार लोग अपने घरों में पेस्टिसाइड छिड़कते हैं जिससे कीड़े तो भाग जाते हैं, लेकिन हमारी सेहत के लिए ये अच्छे नहीं होते।

सिर्फ कीड़े ही नहीं, दीमक और खटमल भी हमें बहुत परेशान कर सकते हैं। ऐसे में क्यों ना हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएं जिनकी मदद से कीड़ों की इस जटिल समस्या से आराम मिल सके। हम अपने घरों को सुरक्षित और बीमारियों से दूर रख सकें?

चलिए आज आपको ऐसी ही कुछ होम रेमेडीज के बारे में बातते हैं।

सभी कीड़ों पर काम करने वाली लहसुन की होम रेमेडी

हमारे घर में लहसुन गाहे-बगाहे मिल ही जाता है। इससे एक होम रेमेडी ट्राई की जा सकती है जो लगभग सभी तरह के कीड़ों पर असर दिखाती है। पर इस रेमेडी को इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखिएगा कि ये कहीं भी आपकी आंखों में ना लग जाए।

cockroach and problems at home

क्या करें?

1 पूरे लहसुन की कलियां और 1 छोटा प्याज ग्रेट कर लीजिए या प्यूरे बना दीजिए। अब इसमें आप 1 छोटा चम्मच काली मिर्च मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद आपको इस मिक्चर में 1 लीटर पानी मिलाना है और इसे कम से कम 2 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ देना है।

2 घंटे बाद इस मिक्सचर को छानकर किसी स्प्रे बॉटल में भरें। आप इसके ऊपर से 1 चम्मच ऑलिव ऑयल भी डाल सकती हैं और नहीं भी, लेकिन ऑलिव ऑयल कुछ तरह के कीड़ों पर ज्यादा असर करता है। अब इस मिक्सचर को कीड़े वाली जगह पर छिड़कें। सबसे अच्छा होगा कि आप रात के समय इसे छिड़क कर सो जाएं और फिर सुबह उस जगह को अच्छे से साफ कर दें। ध्यान रखें कि कहीं इसके पास बच्चे या फिर कोई पेट ना आए।

खाने के पास भिनभिनाने वाली मक्खियों के लिए ट्रैप

अगर आपको लगता है कि खाने के पास बहुत ज्यादा मक्खियां भिनभिना रही हैं, तो आप एक कांच की कटोरी में एप्पल साइडर विनेगर और 2 चम्मच डिश वॉश लिक्विड डालकर रख दें।

दरअसल, इसमें से सेब की खुशबू आएगी जिससे कीड़े इसके पास आकर खाएंगे और डिश वॉश लिक्विड के केमिकल के कारण वहीं मर जाएंगे। ये तरीका कई लोगों के काम आ सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ दो मिनट में रसोई से सारे कॉकरोच ऐसे हो जाएंगें आउट

घर में आने वाली चींटियों और कॉकरोच के लिए नुस्खा

ant and problems at home

इनके लिए देसी नुस्खा ट्राई किया जा सकता है बोरेक्स और बेकिंग सोडा के साथ आप ब्रेड क्रम्ब्स के साथ बोरेक्स और बेकिंग सोडा मिलाकर उन जगहों पर रख दें जहां पर चींटियां और कॉकरोच ज्यादा आते हैं।

यह इंसानों के लिए उतना खतरनाक नहीं है, लेकिन इससे कॉकरोच को बहुत नुकसान होता है। पर ध्यान रखें कि यह घर में मौजूद पेट्स के लिए भी खतरनाक हो सकता है। आप इसे उनकी जगहों से दूर ही रखें।

मच्छरों से हैं परेशान तो अपनाएं ये तरीका

अगर आपके घर में मच्छर बहुत हो गए हैं या आपको लगता है कि वो आपको बहुत ज्यादा काटते हैं, तो आप थाई लेमन ग्रास के साथ पानी मिलाकर 24 घंटे के लिए रख दें। इस लिक्विड को आप किसी स्प्रे बॉटल में डालकर मच्छरों के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं और आप इसे अपने हाथों और पैरों में भी लगा सकती हैं।

क्या आप भी अपने घर के कीड़ों को भगाने के लिए अपनाती हैं कोई हैक?

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है!हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP