माइक्रोग्रीन्स को हरा-भरा रखने के लिए इन चीजों को मिट्टी में जरूर मिलाएं

माइक्रोग्रीन्स हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। कहा जाता है कि अगर माइक्रोग्रीन्स को रोजाना खाया जाए, तो वजन कंट्रोल होने लगता है। साथ ही, फ्री रेडिकल्स और पेट भी साफ हो जाता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग माइक्रोग्रीन्स को सूप, सलाद और स्प्राउट बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, मार्केट में माइक्रोग्रीन्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप फ्रेश माइक्रोग्रीन्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो घर पर पौधा लगाएं। बता दें कि माइक्रोग्रीन्स का पौधा घर पर आसानी से लगाया जा सकता है। बस आपको पौधे के लिए मिट्टी तैयार करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
क्या है माइक्रोग्रीन्स?
माइक्रोग्रीन्स एक नई तरह का सुपरफूड है, जिसे आप अपने किचन गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं। बता दें कि मीठी और नमकीन दोनों तरह की डिशेज में माइक्रोग्रीन्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
पोषण तत्वों से भरपूर होने के साथ ही, यह आपके सलाद और सैंडविच को टेस्ट, टेक्सचर और कलर देता है। लोग इसे स्मूदी में मिलाकर भी लेते हैं या इसका इस्तेमाल डिशेज को गार्निश करने के रूप में भी करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- क्या घर की दक्षिण दिशा में पीपल का पेड़ उगना होता है शुभ?
माइक्रोग्रीन्स का पौधा कैसे लगाया जा सकता है?
माइक्रोग्रीन्स का पौधा लगाना बहुत आसान है। इसे लगाने के लिए आप बीज या फिर कटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको पौधा लगाने के लिए गमला, बीज, मिट्टी और खाद आदि की जरूरत होगी।
मगर हम और आप कितनी भी मेहनत कर लें पौधा की ग्रोथ तब तक सही नहीं होगी, जब तक मिट्टी ठीक से तैयार नहीं की गई होगी।
कैसे तैयार करें पौधा लगाने के लिए मिट्टी?
सख्त मिट्टी का न करें इस्तेमाल
पौधा लगाने के लिए सख्त मिट्टी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि सर्दियों में वैसे ही वायु में नमी की कमी हो जाती है। इसलिए बेहतर होगा ऐसी मिट्टी का इस्तेमालकिया जाए, जिसमें पानी डालने की जरूरत कम हो।
वहीं, अगर आप रेतीली मिट्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सुबह-शाम पौधे में पानी डालें ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे और पौधा सूखे नहीं।
मिट्टी की हेल्थ करें टेस्ट
मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए मिट्टी की हेल्थ का टेस्ट करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप अपनी मुट्ठी में मिट्टी को उठाएं और एक गेंद बना लें। फिर इसे जमीन पर 3 फीट उंचाई से गिरा दें। अगर मिट्टी की गेंद आसानी से टूट जाती है, तो इसे उपयोग में लाया जा सकता है।
वहीं, अगर मिट्टी आपस में चिपक जाती है, तो इसे कुछ दिनों के लिए सूखने दें। जब मिट्टी सूखकर बिखरने लगे तब गमले में डालकर इस्तेमाल करें।
मिट्टी तैयार करने के लिए खाद मिलाएं
मिट्टी के साथ जैविक खाद इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि यह नाइट्रोजन का अच्छा स्रोत होती है। जैविक खाद के इस्तेमाल से मिट्टी हेल्दी हो जाती है। इसके साथ ही यह पौधों को मैक्रो पोषक तत्वों जैसे- एनपीके की जरूरत को पूरा करती है।
किस खाद का करें इस्तेमाल?
पुरानी गोबर खाद को सबसे अच्छी जैविक खाद माना जाता है। मिट्टी तैयार करते समय ताजे गोबर की बजाय पुरानी गोबर का इस्तेमाल करें। कहा जाता है कुछ दिन रखने से गोबर सूख जाती है, जिसमें से बदबू भी कम आती है।
इसके अलावा नाइट्रोजन के लिए आप मिट्टी के साथ अलसी खली पाउडर, बोन मील या नीम का पाउडरको भी मिला सकते हैं। बस मिट्टी तैयार करते वक्त मिट्टी और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर की मात्रा 10:1 होना चाहिए।
मिट्टी में डालें चाय पत्ती का पानी
आप मिट्टी में चाय पत्ती भी डालें। इस हैक को बहुत कम लोग जानते हैं। चाय की पत्ती का इस्तेमाल दोनों तरीके से कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप गीली चाय पत्ती का इस्तेमाल करें।
इसके लिए एक 1 गिलास पानी उबालें। फिर 2 चम्मच चाय पत्ती डालें। जब पानी आधा गिलास हो जाए, तो इसे छानकर मिट्टी में डाल दें।
पौधे की मिट्टी में डालें कॉफी
पौधे की मिट्टी में कॉफी भी मिलाएं। कॉफी ग्राउंड में कैल्शियम, पोटेशियम, नाइट्रोजन और फास्फोरस जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जिससे पौधों को बढ़ाने में मदद मिलती है।
ऐसे में आपको महीने में कम से कम 2 बार कॉफी ग्राउंड पानी में जरूर मिलाना चाहिए। साथ ही, सूखी कॉफी का भी इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें- इनडोर गार्डनिंग के दौरान इन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना
इन टिप्स को करें फॉलो
पौधों की ग्रोथ के लिए मिट्टी की सिर्फ टेस्टिंग करना ही काफी नहीं है, बल्कि माइक्रोग्रीन्स की देखभाल भी करें।माइक्रोग्रीन्स को उनकी जरूरत के हिसाब से पानी दें। माइक्रोग्रीन्स ऐसी जगह रखें जहां अच्छी धूप आती हो।माइक्रोग्रीन्स की नियमित रूप से समय-समय पर कटिंग भी करते रहें।
इस तरह मिट्टी तैयार करें और पौधा लगाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।