herzindagi
vastu tips for puja ghanti by expert

घर के मंदिर में वास्तु के अनुसार रखें पूजा की घंटी, आएगी सुख समृद्धि

यदि आप पूजा की घंटी को वास्तु के अनुसार रखेंगी तो घर में सुख समृद्धि के योग बने रहते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-12-21, 15:00 IST

पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजों का अपना अलग वास्तु होता है और इन्हें रखने के कुछ विशेष नियम होते हैं जिन्हें पालन करना जरूरी माना जाता है। ऐसे ही नियमों में से एक है पूजा की घंटी को रखने का सही स्थान।

ऐसी मान्यता है कि पूजा की घंटी घर में सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करती है और इसकी ध्वनि से कई समस्याओं का निवारण होता है। घंटी बजाना ईश्वर से सीधे संपर्क साधने का तरीका माना जाता है।

घंटी की आवाज से सभी देवताओं का ध्यान अपनी तरफ ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। लेकिन इसे यदि वास्तु के नियमों का पालन करते हुए रखा जाता है तो ये घर की सभी नकारात्मक शक्तियों की दूर करने में मदद करती है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें घर के मंदिर में घंटी रखने के सही नियमों के बारे में।

वास्तु के अनुसार पूजा की घंटी का सही स्थान

puja ghnti placing rules as per vastu

मंदिर को वास्तु के नियमों से फूलों से सजाना चाहिए और उसमें सभी चीजें सही स्थान पर रखी होनी चाहिए। जब बात आती है पूजा की घंटी की तो ये घर के मंदिर में रखनी जरूरी होती है, क्योंकि इसकी आवाज से नकारात्मकता दूर हो जाती है।

घर के मंदिर में घंटी हमेशापूजा की मूर्तियों के बाईं ओर रखनी चाहिए। घंटी को हमेशा ऐसे उठाएं कि आपका दाहिना हाथ घंटी के ऊपरी हिस्से पर होना चाहिए। पूजा की घंटी कभी भी मंदिर के दक्षिण दिशा की ओर न रखें।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं पूजा की घंटी पर किसका चित्र अंकित होता है? जानें इसका महत्व

सीधे हाथ से बजाएं घंटी

पूजा करते समय घंटी को हमेशा सीधे हाथ से पकड़ना चाहिए। यही नहीं घंटी हमेशा आपको सीधे हाथ से ही बजानी चाहिए। घंटी बजाते समय ध्यान रखें कि इसकी आवाज पूरे घर के सभी कोनों में पहुंचनी चाहिए। घंटी की गूंज घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है और सभी नेगेटिव ऊर्जाओं कोख़त्म करने में मदद करती है। घंटी को कभी भी मंदिर की दक्षिण दिशा की ओर न रखें।

यह विडियो भी देखें

घंटी का मुख सामने रखें

how to place puja ghanti as per vastu

पूजा के स्थान पर जब भी आप घंटी स्थापित करें इसका मुख सामने ही रखें। कभी भी मंदिर में उल्टी करके घंटी न रखें। घंटी में गरुड़ भगवान् का चित्र अंकित होता है जिसे भगवान विष्णु का संदेशवाहक माना जाता है।

को उल्टा करके रखने से आपकी पूजा स्वीकार्य नहीं मानी जाती है और ये भगवान् विष्णु (भगवान विष्णु को क्यों कहा जाता है नारायण) को नाराज करने के सामान होता है। घंटी को मंदिर में कभी लेटाकर न रखें इससे भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

घंटी बजाने के फायदे

घर के मंदिर में घंटी रखनी शुभ मानी जाती है और इसे बजाने के कुछ फायदे भी होते हैं। ऐसा माना जाता है कि हम घंटी के माध्यम से ही अपनी इच्छाएं भगवान तक पहुंचाते हैं। यूं कहा जाए कि पूजा में इस्तेमाल होने वाली घंटी संदेश पहुंचाने का जरिया होती है। मंदिर में घंटी बजाने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और माहौल बनने लगता है, जिससे आस-पास का वातावरण भी शुद्ध हो जाता है और इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: Astro Tips: जानें मंदिर जाते समय घंटा बजाना क्यों है जरूरी

घर के लिए कौन सी घंटी है सबसे ज्यादा शुभ

which ghanti is good for home

वैसे तो पूजा के लिए कई तरह की घंटियां इस्तेमाल में लायी जाती हैं, लेकिन गरुड़ घंटी सबसे प्रमुख मानी जाती है। दरअसल गरुड़ भगवान को विष्णु जीका वाहन माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि यदि हम घर में गरुड़ घंटी बजाते हैं तो गरुड़ भगवान हमारे मन की सभी इच्छाएं विष्णु भगवान तक पहुंचाते हैं।

ज्योतिष में गरुड़ घंटी घर में रखना और इसे नियमित रूप से बजाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसे मंदिर में बाईं तरफ स्थापित करें और कभी भी घंटी को इस्तेमाल के बाद सीधे ही जमीन पर न रखें, बल्कि इसे किसी आसान में या मंदिर के भीतर ही स्थापित करें।

इस प्रकार यदि आप पूजा की घंटी को वास्तु के नियमों अनुसार रखेंगी तो घर में सुख समृद्धि के योग बने रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।