क्या आप भी पति से पूछकर करती हैं हर काम? जानें ये आदत कैसे कमजोर कर सकती है आपका रिश्ता
-1757666406146.webp)
कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वे अपने पति से पूछकर ही सारे काम करती हैं। वहीं, पत्नियां ये समझ नहीं पातीं कि वे अपने पति पर इतना निर्भर हो गई हैं कि उनके रिश्ते पर प्रभाव पड़ने लगा है। जी हां, जब पत्नियां अपने पति पर जरूर से ज्यादा निर्भर हो जाती हैं और उनसे हर चीज पूछ-पूछकर करती हैं तो इस कारण उनके रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। ऐसे में महिलाओं को पता होना चाहिए कि ज्यादा निर्भरता कैसे आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। जानते हैं, कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से...
ज्यादा निर्भरता कैसे कर सकती है रिश्ते को कमजोर?
पत्नियों का पति पर ज्यादा निर्भर रहना आपके रिश्ते को निम्न तरीके से खराब कर सकता है-
- पत्नियां जब सभी चीज पति से पूछकर करती हैं तो वह आत्मनिर्भर नहीं रह जाती। ऐसे में उनके अंदर निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है और वह हर समस्या का समाधान अपने पति से पूछ कर करती हैं। ऐसे में महिलाओं में आत्मनिर्भरता की कमी हो जाती है।
-1757666051798.jpg)
- जब पत्नी हर चीज अपने पति से पूछने लगती हैं तो वे कहीं न कहीं अपने पति पर बोझ बनने लगती हैं। ऐसे में पति पर खुद की जिम्मेदारी और कामों का बोझ होता ही है साथ में आपकी जिम्मेदारी और काम का दबाव उन पर ज्यादा पड़ने लगता है, जिसकी वजह से पति को ऐसा लगने लगता है कि आप उन पर बोझ बनती जा रही हैं। इसके कारण भी रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- जब पत्नियां हर काम के लिए अपने पति पर निर्भर हो जाती हैं तो रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है। इसके कारण दोनों पक्षों के बीच लड़ाई झगड़े भी हो सकते हैं। ऐसे में रिश्ते में बातचीत और समझदारी बेहद जरूरी है। साथ ही दोनों पक्षों को एक दूसरे की जरूरतों और भावनाओं के बारे में भी पता होना चाहिए।
- जब महिलाएं हर काम के लिए पति पर निर्भर रहती हैं, तो उनका व्यक्तिगत विकास सही से नहीं हो पाता है। साथ ही उनका कोई लक्ष्य भी नहीं होता है। वहीं अगर कोई लक्ष्य है भी तो उसे प्राप्त करने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में दिक्कत हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - अपने पति से कभी नहीं छुपानी चाहिए ये 5 बातें, वरना रिश्ते की डोर पड़ सकती है कमजोर
एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट से मुताबिक, अगर पति से पूछकर सभी काम किए जाएं तो रिश्ते की डोर कमजोर हो सकती है।
-1757666068022.jpg)
इससे न केवल आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है बल्कि आत्मनिर्भरता में भी कमी आ सकती है। ऐसे में अपने पति पर बोझ न बनकर अपने निर्णय या घर से जुड़े छोटे-छोटे खुद लेना शुरू करें।
इसे भी पढ़ें - अगर शादी से पहले ही आपका पार्टनर करने लगे ऐसी बातें, तो सोच लें आगे बढ़ने से पहले
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।