Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:07 AM IST

बेटी को बनाना है सेल्फ डिपेंडेंट तो सिखाएं ये 5 जरूरी बातें

अगर आप अपनी बेटी को सेल्फ डिपेंडेंट बनाना चाहती हैं तो आपको ये 5 बातें उसे जरूर सिखानी चाहिए।   
Updated:- 2022-12-22, 07:00 IST
image

आज के समय में अगर आप अपनी बेटी को सेल्फ डिपेंडेंट बनाना चाहती हैं तो उसके लिए सिर्फ बेहतर शिक्षा ही काफी नहीं होती है। आपको अपनी बेटी को कई सारी ऐसी बातें भी सिखानी होती हैं जिससे वह अपने आप पर भरोसा कर पाएगी और आत्मनिर्भर बन पाएगी।

इस लेख में हम आपको 5 ऐसी बात बताएंगे जिससे आप अपनी बेटी को सेल्फ डिपेंडेंट बना पाएंगी और वह अकेले भी दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल पाएगी। 

1)अधिकारों के बारे में बताएं

tell about rights

आपको अपनी बेटी को कुछ ऐसे अधिकारों के बारे में जरूर जागरूक करना चाहिए जिसके बारे में उसे जानकारी अवश्य होनी चाहिए। कई लोग आज के समय में बेटियों और बहुओं के अधिकारों को छीनने का प्रयास करते हैं। आपको अपनी बेटी को यह भी सिखाना चाहिए कि वह अपने प्रति होने वाले अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज उठाए और पढ़ाई हो या फिर नौकरी उसे अपने अधिकार के लिए लड़ना जरूर लड़ना चाहिए और कभी घबराना नहीं चाहिए। 

2)अपने फैसलों की डोर अपने हाथ

आपको अपनी बेटी को यह भी बताना चाहिए कि उसके व्यक्तिगत फैसले उसे खुद से लेने चाहिए ताकि कोई दूसरा उसके ऊपर अपना अधिकार ना दिखाए। (बच्चा नहीं देता रेसपेक्ट, तो ये तरीके अपनाने से दूर होगी प्रॉब्लम) इसलिए आप अपनी बेटी को बचपन से ही अपने लिए निर्णय लेना सिखाएं। यह सीख उसे आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी और वह अपने जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेने से घबराएगी नहीं। 

इसे भी पढ़ें -बेस्ट पेरेंटिंग के लिए ध्यान में रखें ये ज़रूरी बातें

3)टाइम की वैल्यू है जरूरी

अपनी बेटी को आपको यह भी सिखाना चाहिए की समय कभी किसी के लिए रुकता नहीं है और समय की कद्र करना उसे जरूर करनी चाहिए।(ऐसी 7 चीजें जो एक पैरेंट्स को अपनी बेटियों को जरूर सिखानी चाहिए) इसके अलावा आपको उसे सही फैसले करना भी आपको जरूर सिखाना चाहिए। इससे वह भविष्य में अपने कार्यों को सही से और निर्धारित समय में करना सिखेगी। 

4)खुद की देखभाल का रखें ध्यान

आपको अपनी बेटी को यह भी बताना चाहिए कि वह खुद की देखभाल कैसे कर सकती हैं। खुद की देखभाल करने के लिए उसे किसी अन्य व्यक्ति की जरूरत नहीं है। अगर वह खुद का ध्यान अकेले रखना सिखेगी तो उसे डिपेंडेंट नहीं रहना पड़ेगा। इस सीख से वह अपनी जिम्मेदारियों को खुद से उठाने में कामयाब भी होगी और उसे किसी की सहायता भी नहीं लेनी पड़ेगी। 

इसे भी पढ़ें -अपने बच्चों को इंडिपेंडेंट बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

5)भरोसा रखना सिखाएं

आपको अपनी बेटी को यह भी बताना चाहिए कि वह उसे खुद पर भरोसा भी रखना होगा और अपने डिसीजन को लेने से पहले घबराना नहीं होगा। इसके साथ-साथ उसे भविष्य में किसी और के फैसलों पर निर्भर नहीं रहना होगा और वह अपने कर्तव्यों को सही से निभा पाएगी। 

इन बातों को अगर आप अपनी बेटी को सिखाएंगी तो वह सेल्फ डिपेंडेंट बनना सीख सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

 

image credit-freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।