हर जगह बोलती हैं Toilet? बदल डालिए अपनी ये आदत, जानें ऑफिस से लेकर फ्लाइट तक के लिए सही नाम
-1779075856045.webp)
आज के समय में हम सभी पब्लिक प्लेसेस पर टॉयलेट का इस्तेमाल जरूर करते हैं। हालांकि, हम सभी हर बार टॉयलेट या वॉशरूम जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। चाहे घर हो, ऑफिस हो या मॉल और फ्लाइट ही क्यों न हो, सभी जगहों पर हम टॉयलेट ही बोल देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसके लिए हर जगह अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है?
आपको बता दें कि अंग्रेजी में अलग-अलग जगहों के हिसाब से अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। जब आप सही शब्द बोलेंगी तो आपकी कम्युनिकेशन स्किल बेहतर लगती है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि कहां कौन-सा शब्द आपको इस्तेमाल करना चाहिए? आइए जानते हैं-
-1779075847259.jpg)
क्या हर जगह Toilet बोलना सही है?
नहीं। मैंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट देखा जिसमें अलग-अलग जगहों पर टॉयलेट को क्या कहेंगे, इसके बारे में जानकारी दी गई थी। अंग्रेजी भाषा में कई जगहों के लिए अलग-अलग शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं। टॉयलेट वर्ड गलत नहीं है, लेकिन प्रोफेशनल जगह, होटल, फ्लाइट या कॉर्पोरेट ऑफिस में लोग इसके लिए दूसरे शब्दों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
टॉयलेट के लिए कहां किस शब्द का करें इस्तेमाल?
-1779075904524.jpg)
- घर पर- अगर आप किसी के घर पर हैं, तो वहां आप टॉयलेट की जगह बाथरूम बोल सकती हैं। ये नॉर्मल माना जाता है।
- ऑफिस में- कॉर्पोरेट ऑफिस में आप वॉशरूम जैसे शब्द का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- मॉल या मल्टीप्लेक्स में- मॉल और मल्टीप्लेक्स में अक्सर रेस्टरूम लिखा हुआ दिखाई देता है। इसलिए आप यहां पर Restroom बोल सकती हैं।
- फ्लाइट में- फ्लाइट के टॉयलेट को लेवेटरी (Lavatory) कहा जाता है। फ्लाइट स्टाफ भी कई बार इसी वर्ड का इस्तेमाल करते हैं।
- होटल या कैफे में- कई होटल, कैफे और रेस्टोरेंट में वाॅशरूम के लिए पाउडर रूम जैसे शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं।
- रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड पर- इन जगहों पर पब्लिक टॉयलेट श का इस्तेमाल किया जाता है।
- स्विमिंग पूल- वॉटर पार्क या स्विमिंग पूल के पास बने वॉशरूम को चेंजिंग रूम कहते हैं।
- स्टेडियम- बड़े स्टेडियम में कई छोटे-छोटे केबिन बने होते हैं। ऐसी जगहों के लिए टॉयलेट क्यूबिकल्स वर्ड का इस्तेमाल किया जाता है।
यह भी पढ़ें- बाथरूम और वॉशरूम के बीच क्या अंतर है?
तो अगर आप भी हर जगह वॉशरूम या टॉयलेट बोलती थीं, तो अब जान लें जगहों के हिसाब से क्या कहना सही रहेगा।
यह भी पढ़ें- पब्लिक टॉयलेट के बाहर लिखे WC का क्या होता है मतलब? शायद आप भी होंगे इससे अनजान
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।