सर्दियों में मोटे-मोटे गेंदे के फूलों से घर पर आप भी बना सकती हैं साबुन, जानें किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

सर्दियों में खिलने वाले गेंदे के फूल सिर्फ सजावट के लिए ही नहीं इस्तेमाल होते हैं। यह तो अपनी औषधीय और त्वचा को निखारने वाली खासियतों की वजह से भी हर घरों में यूज किया जाता है। दरअसल, गेंदे के फूलों में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।
कई लोग इसकी पंखुड़ियों से फेस पैक बनाकर भी इस्तेमाल करते हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि आप घर पर गेंदे के फूलों से आसानी से नेचुरल साबुन भी बना सकती हैं। गेंदे के फूलों से घर पर तैयार किया गया साबुन आपकी त्वचा के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप घर पर गेंदे के फूलों का नेचुरल साबुन बनाना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसके लिए एक दम आसान तरीका बताते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का सरल तरीका।
गेंदे के फूल से साबुन बनाने की आवश्यक सामग्री

- गेंदे के फूल- 1-2 कप (ताजा या सूखे)
- साबुन का बेस- ग्लिसरीन, शीया बटर या कास्टाइल साबुन बेस
- नारियल तेल- 2 टेबलस्पून
- बादाम तेल- 1 टेबलस्पून
- एसेंशियल ऑयल- गेंदे, लैवेंडर या कोई अन्य (5-10 बूंद)
- पीला प्राकृतिक रंग- हल्दी का पाउडर (एक चुटकी)
- पानी- 1/2 कप
- ऐलोवेरा जेल- 1/2 कप
- साबुन का सांचा- मनचाहे आकार का
इसे भी पढ़ें- गेंदे के फूल के ये 2 उपाय दाग-धब्बे और चिपचिपे चेहरे से दिलाएंगे राहत
साबुन बनाने की विधि

- गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों को तोड़ लें और साफ पानी से धो लें।
- 1/2 कप पानी और आधा कप ऐलोवेरा जेल में इन पंखुड़ियों को डालकर 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
- इसे ठंडा करके छान लें और गेंदे का अर्क अलग कर लें।
- एक डबल बॉयलर में साबुन बेस (ग्लिसरीन या कास्टाइल) को धीमी आंच पर पिघलाएं।
- इसे लगातार हिलाते रहें, ताकि गांठें न बने।
- जब साबुन बेस पूरी तरह पिघल जाए, तो उसमें नारियल तेल, बादाम तेल और गेंदे का अर्क डालें।
- अगर आप पीला प्राकृतिक रंग चाहती हैं, तो इसमें हल्दी का पाउडर भी इस समय मिला सकती हैं।
- 5-10 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
इसे भी पढ़ें- घर पर ही तैयार कर सकती हैं पेपर सोप, यहां जानें सबसे आसान तरीका
- तैयार मिश्रण को साबुन के सांचे में डालें।
- इसे हल्के से टैप करें, ताकि अंदर से हवा के बुलबुले निकल जाएं।
- सांचे को 5-6 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- जब साबुन पूरी तरह जम जाए, तो इसे सांचे से निकाल लें।
- बस आपका साबुन तैयार है। आप अब इसे रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।
- साबुन को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एयरटाइट पैकेजिंग में रखें।
इसे भी पढ़ें- इन 3 तरीकों से घर पर बनाएं गेंदे के फूल का फेस मास्क, मिलेगा इंस्टेंट ग्लो
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।