घर पर ही तैयार कर सकती हैं पेपर सोप, यहां जानें सबसे आसान तरीका

पेपर सोप एक इजी टू कैरी मटेरियल है, जिसे कभी भी और कहीं भी इस्तेमाल करना आसान होता है। खासकर ट्रैवल के दौरान यह काफी हेल्पफुल साबित होता है। ट्रेन में लंबी जर्नी करते वक्त खाना, पीना, सोना वॉशरूम जाना आदि सभी क्रियाएं हम करते हैं। इस दौरान हमें हाथों को धोने की भी जरूरत होती है और घर से हैंड वॉश या साबुन ढोना काफी इरिटेटिंग लगता है। ऐसे में, ज्यादातर लोग पेपर सोप को ही प्रिफर करते हैं।
वैसे तो पेपर सोप बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। पर, क्या आपको पता है कि आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। आप घर पर बड़े आसानी से पेपर सोप को तैयार कर सकती हैं। इसमें आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए पेपर सोप को घर पर बनाने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को जान लेते हैं।
पेपर सोप बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Paper Soap Ingredients)
- हैंडवॉश
- सॉफ्ट पेपर
- गुलाब जल या सुगंधित स्प्रे
- पानी
- कैंची
घर में पेपर सोप कैसे करें तैयार? (How To Make Paper Soap At Home)

- पेपर सोप बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक सॉफ्ट पेपर लेकर इसे कैंची की मदद से छोटे-छोटे पीस में काट लें।
- इसके बाद, बड़े बाउल लेकर उसमें दो चम्मच हैंडवॉश डालें।
- इस लिक्विड को और पतला बनाने के लिए इसमें आधा कप पानी डालें।
- इसके बाद इसे खुशबूदार बनाने के लिए आप चाहें तो इसमें गुलाब जल या कोई स्प्रे भी ऐड कर सकती हैं।
- अब, बारी-बारी से पेपर के टुकड़े को उस बाउल में डुबोएं।
- ध्यान रहे पेपर के दोनों तरफ लिक्विड की लेयर लग जानी चाहिए।
- फिर, खुले जगह पर रख कर सुखा दें।
- जैसे ही यह पूरा सूख जाएगा, तो आपका पेपर सोप बनकर तैयार हो जाएगा।
- आप इसे सुरक्षित कहीं स्टोर कर सकती हैं और यात्रा में जाने के समय इसे अपने पर्स में कैरी भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- इन नेचुरल इंग्रीडिएंट्स की मदद से बनाएं होममेड सोप
पेपर सोप के फायदे (Paper Soap Benefits)

- यह वेटलेस और कम जगह लेने वाला होता है। आप आसानी से इसे अपने पर्स में रख सकती हैं।
- इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी कम होता है। क्योंकि यह यूज एंड थ्रो प्रोडक्ट है।
- पेपर सोप काफी किफायती और बजट फ्रेंडली होते हैं।
- यह यात्रा के दौरान यूज होने वाला सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
इसे भी पढ़ें- घर में मौजूद इन चीजों से बनाया जा सकता है साबुन, जानें कैसे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।