Old Clothes Reuse: आज के समय में हर किसी को कपड़ों की शॉपिंग करना पसंद होता है फिर चाहे अलमारी में पहले से कितने ही कपड़े क्यों न हो। फैशन बदलने की वजह से कई अपने पुराने कपड़ों को पैक करके रख देते हैं। अब कपड़े भी इतने महंगे आते हैं कि पुराने होने पर उन्हें फेंकने का मन नहीं करता है। अब चाहे बात घर के डेकोरेशन आइटम की बात कर लो, त्योहार से लेकर शादी जैसे फंक्शन में लोग कमरे के अलग लुक में सजाने के लिए कर्टन, बेडशीट आदि खरीद कर लाते हैं। लेकिन पुराने होने के ये इधर-उधर पड़े रहते हैं। कई बार मम्मी लोग पुराने कपड़ों का इस्तेमाल घर की सफाई में तो कभी गद्दे व तकिया बनाने में करती हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बाद आपको पुराने कपड़े फेंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए जानते हैं कैसे।
हम सभी घर में फैले हुए सामान को व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए मार्केट से तमाम तरह के ऑर्गेनाइजर खरीद कर लाते हैं जिसकी वजह से जेब पर काफी भार पड़ता है। ऐसा कुछ हाल हम सभी जूतों को रखने के लिए भी करते हैं। जूतों को सलीके से रखने के लिए हम सभी शू आर्गनाइजर खरीद कर लाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप पुराने कपड़े की मदद से घर पर शू रैक बना सकती हैं। (पुरानी चादर से बनाएं ये बच्चों के कपड़े)
इसे भी पढ़ें- जल्दी खराब नहीं होंगे मीट और चिकन, फ्रिज में ऐसे करें स्टोर
अगर आप हैंगिंग शू ऑर्गेनाइजर बनाना चाहती है तो आप केवल एक कपड़े (पुरानी जींस का रीयूज) की मदद से इस ऑर्गेनाइजर को बना सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले कपड़े को लंबाई में फैला लें। इसके बाद कपड़े को दो तिहाई भाग में फोल्ड करें। इसके बाद कपड़े को हैंगर के अंदर लाते हुए टांगे जैसे आप कपड़े को टांगते हैं। इसके बाद निशान लगाते हुए मशीन या सुई-धागे की मदद से सीलें। आप अपने हिसाब से रैक की लंबाई चौथाई तय कर सकती हैं। अब खांचे बनाते हुए कपड़े को सिल लें। इस तरह आप घर पर मौजूद पुराने कपड़े से अपने जूतों के लिए शू रैक तैयार कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- Cleaning Hacks: घर में रखी ये चीज आपके बाथरूम को बना सकती है चमकदार
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Amazon, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।