Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

जानिए राखी बनाने के 5 आसान तरीके

इस रक्षा बंधन आप भी अपने भाई के लिए खुद से बना सकती है राखी। आज हम आपको बताएंगे कि राखी कैसे बनाई जाती है और किन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। 
Updated:- 2023-08-01, 14:47 IST
image

रक्षा बंधन का त्यौहार आने में ज्यादा समय नहीं रह गया है। इस त्यौहार को हम सभी काफी धूमधाम से मनाते है। रक्षा बंधन की तैयारी को पहले से शुरू हो जाती है। ऐसे में हर साल आप बाजार से राखी खरीदती है इस साल आप चाहे तो खुद से भी राखी बना सकती है। ऐसे में आप अपने काफी पैसे बचा सकती है। राखी बनाना काफी आसान होता है। चलिए जानते है पूरा प्रोसेस।

मौली से राखी बनाएं

आप राखी मौली या कलावा की मदद से भी बना सकती है। यह काफी आसान तरीका हो सकता है। आप मौली को थोड़ा मोटा कर लें। अब इसमें खूबसूरत मोती पिरो लें। इस तरीके की राखी बाजार में आपको 50 रुपये में मिलती है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं।

कलावा से राखी बनाएं

how to make rakhi at home

कलावा सभी के घर में होती ही है। आपके पास अगर शादी का कार्ड है तो उसमें बने हुए गणेश जी की तस्वीर को काट कर निकाल लें। अब कलावा को मोटा कर लें और बीच में गणेश जी की तस्वीर चीपका लें। आप चाहे तो इसमें मोती भी साइड में लगा सकती है। इससे बेस्ट राखी कोई नहीं हो सकती। इस तरीके की राखी की कीमत करीब 100 रुपये होती हैं।

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर अपने भाई को देना है सरप्राइज तो अपनाएं ये खास तरीके

रेशम की राखी

Handmade rakhi ideas

रेशम की राखी आजकल काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आपके पास रेशम का धागा है तो आप इसे कम खर्च में आसानी से घर पर बना सकती है। रेशम की राखी बनाने के लिए रेशम के धागे को मोटा कर लें। अब इसके दोनों किनारों को जरी के धागे से बंद कर दे। राखी के बीच में अपनी पसंद के मोती सितारे लगाकर राखी को सजा लें।(रक्षाबंधन पर अपने भाई को न बांधें ऐसी राखी)

इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023 Gift Vastu Tips: रक्षाबंधन पर अपनी बहन को न दें ऐसा उपहार

इस तरीके से आप भी अपने भाई ेके लिए राखी बना सकती हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।