Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:14 PM IST

पॉप्सिकल स्टिक और कार्डबोर्ड की मदद से इस तरह बनाएं फोटो फ्रेम

आज हम आपको पॉप्सिकल स्टिक और कार्डबोर्ड से फ्रेम बनाना सीखाएंगे। इन फ्रेम को बनाना बेहद ही आसान है। आइए जानते हैं फ्रेम बनाने का तरीका। 
Updated:- 2021-12-25, 18:25 IST
image

फ्रेम हमारे खुशनुमा पलों को संभालकर रखने का एक बेहद ही अच्छा तरीका है। हालांकि, बाजार में बेहद मंहगे फोटो फ्रेम मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर आसानी से फोटो फ्रेम बना सकती हैं। फोटो फ्रेम बनाने के लिए आपको केवल पॉप्सिकल स्टिक और कार्डबोर्ड की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए। 

कार्डबोर्ड का इस्तेमाल करें

आप कार्डबोर्ड की मदद से भी फोटो फ्रेम बना सकती हैं। कार्डबोर्ड से फोटो फ्रेम बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको केवल कुछ चीजों की आवश्यकता होगी। 

tips to nake photo frame from cardboard

आवश्यक सामान

  • कार्डबोर्ड
  • ग्लू
  • बटन, बीड्स,ग्लिटर, ्स्टिकर्स 
  • कैंची

इस तरह बनाएं

  • कार्डबोर्ड को एक रैक्टैंगुलर शेप में काट लें। इसे आप अपने इच्छानुसार भी काट सकती हैं। सिर्फ इस बात का ध्यान रखें कि आपका फ्रेम आपकी फोटो से थोड़ा बड़ा होना चाहिए। 
  • इसके बाद कार्डबोर्ड को बीच से रेक्टैंगुलर शेप में वापस काट लें। साथ ही यह कार्डबोर्ड भी आपके फोटो से थोड़ा छोटा होना चाहिए।
  • अब फ्रेम को पेंट कर लें। आप चाहें तो स्केच कलर और पेन से भी फ्रेम को सजा सकती हैं। 
  • आप कार्डबोर्ड फ्रेम पर कुछ लिख सकती हैं या हार्ट भी बना सकती हैं। 
  • इसके बाद किसी भी कलरफुल पेपर को स्टार और हार्ट जैसी किसी शेप में काट लें। अब इसे कार्डबोर्ड पर चिपका लें। 
  • बटन, बीड्स , ग्लिटर , स्टिकर्स जैसी कोई भी चीज लें और इसे अपने इच्छानुसार फ्रेम पर चिपका लें। 
  • इसके बाद दोबारा रैक्टैंगुलर शेप में कार्डबोर्ड को काट लें। यह आपके पूरे फ्रेम से थोड़ा सा छोटा होना चाहिए। ताकि यह आपके फ्रेम के सेंटर को कवर कर सकें। 
  • अब इस कटे हुए रैक्टैंगुलर शेप कार्डबोर्ड को फ्रेम के तीनो कोनों पर चिपका दें। कार्डबोर्ड का एक साइड से खुला छोड़ दें ताकि आप इसके अदंर फोटो डाल सकें। 
  • अब इस फ्रेम में फोटो डाल लें। लिजिए तैयार है आपका कार्डबोर्ड से बना फोटो फ्रेम।

इसे भी पढ़ें: एपॉक्सी रेजिन से अपनी फेवरेट चीजों को कुछ इस तरह दें नया लुक

पॉप्सिकल स्टिक से बनाएं फोटो फ्रेम

tips to make frame from popsicle sticks

आवश्यक सामान

  • पॉप्सिकल स्टिक
  • मार्कर
  • टेप
  •  बटन, रिबन बीड्स

इस तरह बनाएं

  • इसके लिए आपको कम से कम 6-7 बड़े पॉप्सिकल स्टिक की आवश्यकता होगी। लेकिन अगर आपके पास बड़े पॉप्सिकल स्टिक्स नहीं है तो आप छोटे पॉप्सिकल स्टिक्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • करीब पांच इंच की दूरी पर वर्टिकली दो पॉप्सिकल स्टिक को किसी फ्लैट जगह पर रखें और फिर हॉरिजॉन्टली सभी स्टिक्स को ग्लू की मदद से चिपका लें।
  • अब फ्रेम को डेकोरेट करें। आप चाहें तो पॉप्सिकल स्टिक्स को पेंट भी कर सकती हैं। 
  • पेंट करने के बाद इन स्टिक्स पर बटन, रिबन बीड्स जैसी किसी भी चीज को लगा लें।
  • अब इस फ्रेम में अपनी मन पसंद की फोटो लगाएं। 
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको हमेशा छोटी फोटो ही लगानी चाहिए।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपका फोटो फ्रेम एकदम परफेक्ट लगेगा। 

इसे भी पढ़ें: अपनी बालकनी को और सुंदर बनाने के लिए घर पर बनाएं ट्रे गार्डन 

लकड़ी से बनाएं फ्रेम

tips to make frame from sticks

आवश्यक सामान

  • लकड़ी
  • ग्लू
  • धागा
  • पेंट कलर 

फ्रेम बनाने का तरीका

  • इस फोटो फ्रेम को बनाने के लिए आपको लकड़ी की जरूरत होगी। आप अपने अनुसार लकड़ी चुन सकते हैं। 
  • लेकिन सारी लकड़िया एक ही साइज और लंबाई की होनी चाहिए। 
  • लकड़ी को कलरफुल लुक देने के लिए आप पेंट कलर भी कर सकती हैं।
  • अब इसके बाद लकड़ी को स्क्वायर शेप में रखकर बांध लें।
  • आप लकड़ी को किसी धागे से बांध सकती हैं या ग्लू से भी चिपका सकती हैं। 
  • इसके बाद लकड़ी के बीच में फोटो को ग्लू की मदद से चिपका लें। 
  • लीजिए तैयार है आपका लकड़ी से बना फोटो फ्रेम।

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ 

Image Credit: hips.hearstapps.com,cdn.shopclues.com,burlapandblue.com & lifeasmom.com

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।