How to Make Keychains At Home Easy: अलमारी को लॉक करने से लेकर गाड़ी चलाने तक के लिए हम सभी चाबी का इस्तेमाल करते हैं। चाबी को सेफ रखने के लिए हम सभी लोग की-चेन का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा की चेन का इस्तेमाल हम सभी बैग की चेन में करते हैं। की-चेन देखने में काफी सुंदर और स्टाइलिश लगते हैं। यूं तो मार्केट में कई तरह की स्टाइलिश की-चेन मिलते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर रखें वेस्ट मटेरियल की मदद से इसे घर पर तैयार कर सकती हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको वेस्ट मटेरियल की मदद से की-चेन बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं।
प्लास्टिक बोतल के ढक्कन से बनाएं की-चेन
हम सभी के घर पर प्लास्टिक बोतल आसानी से मिल जाती है। आप प्लास्टिक बोतल की कैप की मदद से आप घर पर आसानी से की-चेन बना सकती हैं। इसके लिए आपको बोतल के ढक्कन को निकालकर उसे अपने मनपसंद कलर से डेकोरेट करें। अब कैप में होल करके की-रिंग या स्ट्रिंग से पिरोएं। ऐसा करके आप कैप की मदद से की-रिंग बना सकती हैं।
सीडी की मदद से बनाएं की-चेन
पुरानी सीडी या डीवीडी की मदद से आप आसानी से की-चेन बना सकती गहैं। की-चेन बनाने के लिए एक सीडी लें। अब इस सीडी को कैंची या क्राफ्ट पंच की मदद से छोटे मनपसंद आकार में काट लें। अब इन शेप को पेंट या मार्कर की मदद से डेकोरेट करें। डेकोरेट करने के बाद इन शेप्स के ऊपर होल करके की अटैच करें। (घर पर बेकार पड़े गत्ते से बनाएं नेम प्लेट)
फैब्रिक स्क्रैप्स से बनाएं की-चेन
फैब्रिक स्क्रैप्स को अक्सर बेकार समझ कर फेंक दिया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि आप इसकी मदद से घर की-चेन बना सकती हैं। इसके लिए कलरफुल फैब्रिक को एकत्र कर लें। अब इन कलरफुल कपड़े को छोटे आकार में काटकर आपस में सिल लें। इस तरह से आप घर पर स्टाइलिश की चेन बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- टूटी हुई चूड़ियों से ऐसे बनाएं डेकोरेशन आइटम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों