herzindagi
How is name plate made

घर में रखे गत्तों की मदद से बनाएं खूबसूरत नेम प्लेट

क्या आप भी घर के बाहर नेम प्लेट लगाने के लिए बाजार से खरीदते हैं,आज हम आपको घर में ही रखी कुछ चीज़ों से नेम प्लेट बनाने का तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2024-03-06, 17:56 IST

घर के बाहर दरवाजे पर नेम प्लेट लगाने का चलन बरसों पुराना है। लोग एक से बढ़कर एक नेम प्लेट बनवाते हैं या खरीद कर लाते हैं। इससे खूबसूरती तो बढ़ती ही है दूसरे लोगों को आपका घर खोजने में आसानी भी होती है,कुछ लोग तो आजकल नेम प्लेट पर घर के रूल रेगुलेशन तक लिख डालते हैं। वैसे तो बाजार में आपको एक से बढ़कर एक नेम प्लेट मिल जाएंगे,लेकिन आज हम आपको वेस्ट मटेरियल से घर पर ही नेम प्लेट बनाने का तरीका बता रहे हैं।

cardboad boxes

जी हां अगर आपके घर में बेकार किसी कोने में गत्ते पड़े हैं तो आप इस पर थोड़ा सा पेंट लगा कर औऱ डिजाइन बनाकर बढ़िया और सुंदर नेम प्लेट तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में ना तो ज्यादा मेहनत लगती है ना ही आपके ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। आइए जानते हैं घर में रखे गत्तों की मदद से नेम प्लेट कैसे बना सकते हैं। (दवाई की खाली रैपर को ऐसे करें रियूज)

घर में रखे गत्तों की मदद से बनाएं खूबसूरत नेम प्लेट 

HOME MADE NAME PLATE

  • कार्डबोर्ड से नेम प्लेट बनाने के लिए आप कार्डबोर्ड को कोल आकार में काट लीजिए।
  • साइज अपने मुताबिक रख सकते हैं आप 
  • कटे हुए कार्डबोर्ड को सफेद पेंट कर दें। (दवा की खाली शीशी से बनाएं होम डेकोर)
  • पेंट सूखने से पहले ही किसी नुकीली चीज से इसपर अलग-अलग दिशा में लाइन ड्रॉ करें।
  • अब कार्डबोर्ड को काले रंग से पेंट कर दें।
  • जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो ब्राउन कलर से फिर से पेंट करें,ताकी यह वुडन जैसा नजर आए।
  • कार्डबोर्ड को सुखाने के लिए रख दें।
  • इतनी देर में आप जिस किसी का नाम प्लेट पर लगाना चाहते हैं उसे सादे पेपर पर लिख लें।
  • इस पेपर को एक प्लास्टिक के अंदर रखें।

यह भी पढ़ें-जूते के तलवे पर जमी गंदगी को साफ करने के लिए करें ये काम

name plate with clay

  • अब आप अपने पसंदीदा रंग का क्ले ले लें और इसमे एकदम पतला रोल कर लें।
  • इसे अब इस क्ले को पेपर पर लिखे हुए नामों का आकार दें।
  • एक एक करके हर लेटर पर क्ले चिपका दें।
  • इसे सूखने के लिए रख दें,जब सूख जाए तो सभी लेटर्स को निकाल लें और कार्डबोर्ड पर चिपका दें।
  • इसी क्ले से कार्डबोर्ड को चारों तरफ से सजा दें।
  • आप क्ले से अलग अलग डिजाइन बना कर बोर्ड पर चिपका सकते हैं।
  • आप चाहें तो इस बोर्ड पर बचे हुए खाली जगह पर फैमिली नोट्स भी लिख सकते हैं। 

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-Medicine Wrapper से साफ कर सकते हैं पूजा की कटोरी और दीये पर लगे काले दाग, यहां देखें तरीका

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Image Credit- Freepik/ Youtube Pc Craft Plant

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।