Planet For Job: विदेश में नौकरी का कारक होता है यह ग्रह, करें ऐसे मजबूत

Videsh Mein Naukari Ke Liye Kare Is Grah Ko Majboot: ग्रहों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर पड़ता है।
ग्रहों की दिशा और दिशा जीवन में होने वाली घटनाओं को नियंत्रित करती है। जीवन में शुभ-अशुभ परिणाम ग्रह ही देते हैं।
घर से लेकर नौकरी और व्यापार तक पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है। हर कार्य की पूर्ति या रुकावट ग्रह स्थान पर निर्भर है।
ठीक ऐसे ही नौकरी में आ रही बाधा या मिलने वाली सफलता भी नव ग्रहों में से किसी एक ग्रह के प्रभाव से जुड़ी हुई है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि देश से लेकर विदेश में नौकरी मिलने में आ रही बाधा गुरु ग्रह से संबंधित है।
ऐसे में गुरु ग्रह को मज़बूत करने के लिए कुछ उपायों को करना आवश्यक है ताकि नौकरी से जुड़े शुभ परिणाम मिल सकें।
गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए गुरुवार का रखें व्रत (Thursday Fast To Make Jupiter Strong)

- गुरु ग्रह को मज़बूत करने का सबसे सरल मार्ग है गुरुवार का व्रत।
- गुरुवार का दिन बृहस्पति देव (कैसे हुई बृहस्पति की उत्पत्ति) की पूजा के लिए समर्पित होता है।
- ऐसे में गुरुवार को गुरु ग्रह यानी कि बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए।
- साथ ही, बृहस्पति देव की आरती और उनके मंत्रों का जाप भी करें।
यह भी पढ़ें: Planet Remedies: आपकी परेशानियों के पीछे शनि और राहु की युति तो नहीं
गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए पीली वस्तुओं का करें दान (Donate Yellow Things To Make Jupiter Strong)
- गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।
- इस दिन पीले चीजों का दान करना चाहिए।
- इस दिन नहाने के पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए।
- संभव हो तो पुखराज रत्न धारण करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Weak Planet: कुंडली में इस ग्रह के कमजोर होने से नहीं टिकता रिलेशनशिप
गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए करने विष्णु स्तुति (Lord Vishnu Puja To Make Jupiter Strong)

- गुरुवार का दिन भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) को भी अर्पित होता है।
- ऐसे में विष्णु भगवान की पूजा से भी गुरु मजबूत होते हैं।
- भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- साथ ही, केले के पड़ की पूजा और परिक्रमा लगानी चाहिए।
अगर आप भी विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं या कोशिशों के बाद भी नौकरी नहीं ले पा रहे हैं तो इस ग्रह को मजबूत कर आप खुद फर्क देख सकते हैं और विदेश में नौकरी पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
- गुरुवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए, नाखून नहीं काटने चाहिए, केला नहीं खाना चाहिए, कपड़े नहीं धोने चाहिए।
- गुरु ग्रह के कमजोर होने के लक्षण क्या हैं?
- मानसिक चिंता, आर्थिक हानि, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां, नौकरी में तनाव और विवाह में आ रही बाधा आदि सभी गुरु ग्रह के कमज़ोर होने के लक्षण हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।