Weak Planet: कुंडली में इस ग्रह के कमजोर होने से नहीं टिकता रिलेशनशिप

Kamzor Rishte Ke Liye Kaun Sa Grah Hota Hai: ग्रहों का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। जेवण में होने वाली घटनाएं ग्रहों की दिशा और दशा पर निर्भर करती है।
इसी कड़ी में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि रिलेशनशिप को खराब करने वाला कौन सा ग्रह होता है। किस ग्रह के कमजोर होने पर रिलेशनशिप में खटास आती है।
- वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को रिश्तों का कारक माना गया है लेकिन केतु इस मामले में मंगल से भी ज्यादा खतरनाक है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु का कुंडली (केतु के उपाय) में नीच स्थान पर होना रिलेशनशिप को बर्बाद कर देता है।
- अगर आप किसी के साथ प्रेम संबंध में बंधे हैं यानी कि बॉयफ्रेंड या गर्ल फ्रेंड हैं तो इसका नाता केतु से होगा।
यह भी पढ़ें: Planet Remedies: कुंडली में राहु और शुक्र के साथ होने से मिलते हैं ये लाभ
- केतु का कुंडली में खराब होना रिलेशनशिप में दरार पैदा करता है। प्रेमी जोड़े के बीच में दूरियां आने लगती हैं।
- कपल के बीच मतभेद, गलतफहमियां और प्रेम का अभाव ज्यादा बढ़ने लगता है।
- यहां तक कि रिश्ता टूटने के योग भी नजर आने लगते हैं या यूं कहें कि रिश्ता टूट ही जाता है।
- केतु अगर मंगल भारी होने पर कुडंली में प्रवेश कर जाए तब बनता रिश्ता भी बिगाने लगता है।
- ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि केतु का दुष्प्रभाव मानसिक तौर पर भयंकर तनाव देता है।
- व्यक्ति को प्रेम में सफलता नहीं मिलती और धार्मिक कार्यों से भी व्यक्ति दूरी बना लेता है।
- भारी मंगल (मंगल को मजबूत करने के लिए मंत्र) के साथ केतु का होना व्यक्ति को लक्ष्यहीन कर देता है। व्यक्ति को उसके उद्देश्य से भटका देता है।
- प्रेम से लेकर जीवन में किसी भी कार्य में की गई आपकी मेहनत कभी सफलत नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: Planet Remedies: इन गलत आदतों से होते हैं ग्रह कमजोर, दिखते हैं ऐसे परिणाम
- माना जाता है कि केतु खराब है या नहीं इसका पाता लगाने का सबसे सरल तरीका है आपके पैर।
- यानी कि अगर आपको बार-बार किसी न किसी वजह से पैर में चोट लग रही है तो निश्चित ही आपका केतु खराब है।
- केतु के बुरे प्रभाव से अपने रिलेशनशिप को बचान के लिए रोजाना आप हनुमान चालीसा का पाठ करें।
तो ये है वो ग्रह जिसके कमज़ोर होने पर रिलेशनशिप ममें दरार पैदा होने लगती है और रिश्ता टूट जाता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।