क्या आप जानते हैं पेट्रोल में थर्माकोल को मिलाकर बना सकते हैं बेहद काम की चीज

गाड़ी के इंजन को दौड़ाने के लिए पेट्रोल का उपयोग किया जाता है और कई तरह के DIY और क्रीएटीव बनाने के लिए थर्माकोल का उपयोग किया जाता है। बता दें कि थर्माकोल का उपयोग ज्यादातर पैकेजिंग के लिए होता है। ऐसे में ये दो चीजें सभी घरों में बहुत आसानी से मिल जाएगी और इन्हीं दो चीजों की सहायता से आज हम आपको रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली एक बहुत ही उपयोगी चीज बनाना सिखाएंगे। सभी घरों में ग्लू या गोंद का उपयोग कई तरह की चीजों को चिपकाने और टूटे फूटे चीजों को जोड़ने के लिए किया जाता है। बाजार से गोंद या ग्लू खरीदने में हमारे हजारो रुपये खर्च हो जाते हैं। ऐसे में इन दोनों चीज से कम कीमत में गोंद बनाएं और जब चाहें यूज करें।
गोंद बनाने के इस टिप्स को सुनने के बाद आपको लग रहा होगा कि 100 रुपये लीटर के पेट्रोल को भला कौन खर्च करेगा, तो आपको बता दें कि इस विधि से गोंद बनाने के लिए आपको आधा कप से भी कम पेट्रोल लगेगा और थर्माकोल का भी एक छोटा टुकड़ा ही इस्तेमाल करना होगा। तो चलिए जानते हैं कि कैसे हम कम खर्च में घर पर ही ग्लू या गोंद बना सकते हैं।
होममेड ग्लू या गोंद बनाने के लिए सामग्री

- एक प्लास्टिक या पेपर कप
- आधा कप पेट्रोल
- एक वुडन स्टिक या स्पून
- थर्माकोल आवश्यकतानुसार
कैसे बनाएं होममेड ग्लू या गोंद वह भी पेट्रोल और थर्माकोल से
- होममेड ग्लू या गोंद बनाने के लिए आप सबसे पहले ग्लव्स पहन लें। ये आपके हाथों को ग्लू से प्रोटेक्ट करेगा।
- पेपर कप में आधा कप या उससे भी कम पेट्रोल लें।
- पेट्रोल में थर्माकोल बॉल्स या सीट के टुकड़े डालते जाएं।
- डालते वक्त स्टिक से थर्माकोल और पेट्रोल को मिक्स करते रहें।
- जब पेट्रोल गाढ़ी कंसिस्टेंसी में आ जाएगी तो उसमें थर्माकोल मिलाना बंद करें।
- सभी को अच्छे से मिक्स करने के बाद टूटी-फूटी चीजों को जोड़ना या फिर किसी दूसरी चीजों को चिपकाना शुरू करें।
इसे भी पढ़ें : क्या आपको पता है हवाई जहाज की गोल खिड़की का राज? जानें
कैसे करें इस गोंद का इस्तेमाल

- इस होममेड ग्लू का इस्तेमाल करने से पहले चीजों को साफ पोंछ कर झाड़ लें।
- अब स्टिक से गोंद को अप्लाई कर चिपका लें।
- चिपकाने के तुरंत बाद उसे एक जगह सेट होने के लिए छोड़ दें।
नोट- हाथ में चिपकने के बाद यह बहुत मुश्किल से निकलता है, इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले ग्लव्स जरूर पहनें।
इस ग्लू को हमेशाडिस्पोजल कप या पेपर कप में बनाएं ताकि उपयोग के बाद इसे फेंक सकें। घर पर इस्तेमाल होने वाले आम बर्तन पर ग्लू बनाने से बर्तनों में ग्लू चिपक जाएंगे और आसानी से साफ नहीं हो पाएंगे।
इसे भी पढ़ें : Reuse Hacks: नमक के खाली पैकेट को फेंके नहीं, ऐसे करें रियूज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।