घर पर पड़ी पुरानी टूटी- फूटी चीजों से हैं परेशान, जानें इन्हें रेनोवेट करने का तरीका

हमारे घर में कई ऐसी चीजें होती हैं जो कि खराब हो जाती हैं या फिर टूट जाती हैं। आप चाहे तो इसका कई अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। कई बार सामान ज्यादा होने के कारण हम पुराने और खराब चीजों को फेंक देते हैं। ऐसे में आप चाहे तो आप अपने घर में मौजूद पुराने बोतल और अन्य चीजों का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे टूटी- फूटी चीजों को रेनोवेट करें।
कांच के बोतल
कांच के बोतल का इस्तेमाल कर आप आसानी से कई चीजें बना सकते हैं। कांच के बोतल पर आप चाहे तो पेंटिंग भी कर सकते हैं। पुराने कांच के बोतल को आप रेनोवेट करके फ्लावर पॉट भी बना सकते हैं। कांच की बोतल को स्टोन की मदद से भी सजा सकते हैं। अगर आप बोतल को सजा कर उसमें फूल रखते हैं तो ये देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। अगर आप फूलदान बाजार से खरीदने जाते हैं तो आपको करीब 1000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं प्लास्टिक की बोतल पर बनी लाइन्स का कारण?
पानी की बोतल का ढक्कन
पानी की बोतल के ढक्कन को आप कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। कई बार हमारें बोतल खराब हो जाते हैं या टूट जाते हैं। जिसके बाद आप चाहे तो उन ढक्कन का इस्तेमाल कर फ्लोटिंग कैंडल बना सकते हैं। मोमबत्ती बनाने के लिए आपको मोम खरीदना होगा मोम को आप बोतल की ढक्कन में डालें। इसके बाद इसमें बाती डाल दें। ऐसे आप पुराने बोतल की ढक्कन को आसानी से रेनोवेट कर पाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- पानी की गंदी बोतलों को साफ करने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स
कांच की बोतल से बनाएं लैंप

आप चाहे तो कांच की बोतल से लैंप बना सकते हैं। कांच को आप आसानी से कटर की मदद से कांट सकते हैं। फिर आप उसमें फेरी लाइट्स को डाल दें। पुराने कांच की बोतल से आसानी से लैंप बन सकता है। यह देखने में काफी खूबसूरत लगता है। अगर आप कांच को काटना नहीं चाहते हैं तो आप बिना काटें ही इसमें फेरी लाइट्स डाल सकते हैं। यह ट्रिक आप घर पर पड़ी रंग बिरंगी बोतलों के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।