गर्मी हो या सर्दी हम सभी अपने घरों में फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। आपने गौर किया होगा कि फ्रिज इस्तेमाल करते वक्त अक्सर गंदे हाथों के निशान उसपर लग जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी से बचने का शानदार तरीका बताने वाले हैं।
दरअसल फ्रिज का कवर घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इससे आपको फ्रिज खूबसूरत भी लगेगा साथ ही तरह-तरह के गंदे दागों से भी बचा रहेगा। चलिए जानते हैं कैसे बनता है फ्रिज का कवर।
सामग्री
- कपड़ा
- सुई-धागा
- बटन
ऐसे बनाएं फ्रिज का कवर
फ्रिज का कवर बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको फ्रिज के साईज कपड़ा चाहिए। अब इस कपड़े को फ्रिज के ऊपर दोनों तरफ से लटका कर देख लें। आप जीतना बड़ा कवर रखना चाहते हैं उतना बड़ा कपड़ा लें। अब कपड़े को चारों तरफ से सिलकर बराबर कर लें।
अब आपका लंबा कवर तैयार हो जाएगा। अब आपको लगाना है पॉकेट जैसे तस्वीरों में बनी नजर आ रही है। सबसे पहले अपनी मर्जी से पॉकेट को जैसी भी शेप देना चाहते हैं वैसा कपड़ा काट लें और फिर उसे लंबे कपड़े पर धागे की मदद से सिल दें।
अब आपका कवर तैयार है। इस पॉकेट में छोटा-मोटा सामान संभाल कर रखा जा सकता है। आप चाहें तो इस स्टेप को स्कीप भी कर सकते हैं। यह कवर आपके फ्रिज को गंदे दागों से बचाएगा।
इसे भी पढ़ेंः पुरानी बेडशीट को फेंके नहीं, ऐसे करें इस्तेमाल
फ्रिज के हैंडल के कवर ऐसे बनाएं
फ्रिज के हैंडल कवर बनाना भी बहुत आसान है। सबसे पहले हैंडल का माप लेकर कपड़ा काट लें। अब कपड़े की एक तरफ बटन लगा लें और दूसरी तरफ बटन के आकार जितने छेद कर दें। अब आपके हैंडल कवर तैयार हैं।
कैसा कपड़ा लें
फ्रिज का कवर बनाने के लिए बहुत हल्का कपड़ा ना लें। साथ ही रंग का भी ध्यान रखें। बहुत लाइट कलर का इस्तेमाल करने से कवर बार-बार गंदा होता है। साथ ही सुंदर लुक देने के लिए आप कवर पर कुछ लगा या धागे की मदद से फूल आदि भी बना सकते हैं। वहीं अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं पहले से ही बढ़िया कपड़ा लें। जिससे वो बनने के बाद ही सुंदर दिखे।
इसे भी पढ़ेंः दूध का खाली पैकेट है बड़े काम की चीज, फेंकने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल
इस टिप्स को फॉलो कर आप भी अपने फ्रिज को नया बना सकते हैं। साथ ही अगर आप घर के किसी और सामान को नया बनाना सीखना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Amazon, Flipkart
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।