कॉकरोच से छुटकारा पाना है? बाजार की महंगी दवाओं को छोड़ें और अपनाएं ये देसी जुगाड़

कॉकरोच हल्की सी गर्मी क्या शुरू होते हीदिखाई देने लगे हैं। कभी यह बिस्तर पर दिख रहे हैं, तो कभी अलमारी खोलते ही भागते हुए दिखाई देते हैं। सबसे ज्यादा गुस्सा तब आता है, जब आप रात में लाइट ऑन करते हैं, तो हर जगह पर कॉकरोच ही भागते हुए दिखते हैं। कॉकरोच सिर्फ देखने में ही खराब नहीं लगते, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक माने जाते हैं, इसलिए समय रहते अगर आपने इनका इलाज नहीं किया, तो लगातार बढ़ते ही जाएंगे। आपके घर में भी अगर कॉकरोच तांडव मचा रहे हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अभी शुरुआती टाइम है, तो इसे आप कंट्रोल कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कॉकरोच भगाने के आसान टिप्स विस्तार से बताएंगे।
सिरका और लाल मिर्च
- अब आपको महंगे स्प्रे खरीदने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर पर ही आसानी से ऐसा स्प्रे बना लेंगी, जिससे कॉकरोच भाग जाएंगे।
- इसके लिए आपको एक कप पानी में 2 चम्मच सिरका मिलाना है।
- अब इसमें 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर मिलाएंगे और अच्छ से मिला लें।
- इसे अब एक स्प्रे वाली बोतल में भर लें और घर के कोनों, जैसे सिंक गैस और दरवाजे के कोने में छिड़कें।
- अगर रात में भी आपको कॉकरोच नजर आते हैं, तो उनपर स्प्रे करें।
- इससे कॉकरोच भाग जाएंगे।
ये भी पढ़ें: कॉकरोच ने घर में दे दिए हैं अंडे? कोनों में मचा रखा है आतंक...इस 1 सफेद पाउडर वाले नुस्खे से करें खात्मा
नीम और काली मिर्च का स्प्रे बनाएं
इससे अच्छा तरीका आपको और कोई नहीं मिलने वाला। इसेस कॉकरोच भागेंगे ही साथ में वापस भी नहीं आएंगे। नीम में प्राकृतिक कीट-रोधी गुण होते हैं, जो कॉकरोच को भगाने में असरदार होते हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले आपको नीम के पत्तों को मिक्सी में पीस लेना है।
- इसमें आप काली मिर्च को पीसकर भी डाल दें।
- अब इसमें पानी डालकर स्प्रे तैयार करें।
- इसे स्प्रे वाली बोतल में भरें और कॉकरोच पर मारें।
- कुछ ही सेकेंड में कॉकरोच मर जाएंगे।
- यह पूरी तरह नेचुरल और सुरक्षित उपाय है।
इसे भी पढ़ें- कॉकरोचों ने घर में मचा रखा है आतंक? मात्र 10 रुपये के खर्च में बनने वाली इस पावरफुल सॉल्यूशन से दिखाएं बाहर का रास्ता
करेले के छिलके और काली मिर्च का स्प्रे
- इसके लिए आपको सबसे पहले करेले के ऊपर वाले हिस्से को हटाकर 1 कप पानी में उबालना है।
- उबालने के बाद इसे छननी से छान लें और करेले के छिलके को मिक्सी में पीस लें।
- मिक्सी में इसे पीसने के बाद करेले के उबले हुए पानी में मिलाएं।
- अब इसमें काली मिर्च पीसकर डालें।
- आप इसमें लाल मिर्च पाउडर भी मिला सकती हैं।
- इसके बाद इसे स्प्रे बोतल में भरकर कॉकरोच पर मारे।
- कॉकरोच भागने लगेंगे।
- यह कॉकरोच भगाने का अच्छा तरीका है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।