Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:40 PM IST

Ramadan Me Dua Mangne Ka Tarika: रमजान में इस तरह मांगे दुआएं, पूरी होगी हर ख्वाहिश

रमजान का महीना बेहद पाक होता है। इसमें मांगी गई सभी दुआओं को अल्लाह कुबूल फरमाते हैं। हालांकि, आपको दुआ मांगने का सही तरीका आना चाहिए। आझ हम आपको दुआ मांगने का सही तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2025-02-22, 17:34 IST
image

रमजान का महीना बड़ा ही बरकत वाला होता है। इस महीने में आसमान से रहमत और बरकत की बारिश होती है। यह ऐसा महीना है, जिसमें इंसान अपनी इबादत से अल्लाह को राजी करता है। अपने तमाम गुनाहों की माफी मांगता है। अपनी हर छोटी-बड़ी दुआ अल्लाह के साम: रमजान में इस तरह मांगे दुआएं, पूरी होगी हर ख्वाहिश|ने रखते हैं, और अल्लाह भी अपने बंदे की हर जायज ख्वाहिश पर कुन फरमाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इस पाक महीने में दुआ करने का भी कुछ खास अंदाज होता है। सही तरीके से दुआएं मांगी जाए, अल्लाह आपकी दुआओं को कुबूल फरमाता है। आइए जानते हैं रमजान में दुआ मांगने का सही तरीका क्या है।

रमजान में दुआ मांगने का सही तरीका क्या है?

ramadan dua

तरावीह पढ़ने के बाद करें दुआ

वैसे तो रमजान में जितनी इबादत करो कम है, लेकिन इस महीने में कुछ खास इबादत मुकर्र की गई है जैसे तरावीह। यह एक खास तरह की इबादत होती है जिसमें कुरान को सुना जाता है। पुरुष जहां मस्जिद में जाकर पढ़ते हैं, तो महिलाएं घर में पढ़ सकती हैं। तरावीह के बाद की जाने वाली दुआ जरूर कुबूल होती है।

तहज्जुद की नमाज में करं दुआ

hand-drawn-flat-design-salat-illustration_23-2149272400

तहज्जुद एक खास तरह की नमाज है, जो रात के आखिरी पहर में पढ़ी जाती है। वैसे तो यह नफिल नमाज है लेकिन माना जाता है कि जो अल्लाह के सबसे करीब होता है उसे इस नमाज की तौफीक मिलती है। तहज्जुद पढ़ना गुनाहों की माफी का बेहतरीन जरिया है। अल्लाह से अपनी जिद पूरी करवाने का बेहतरीन जरिया है। इस नमाज को पढ़ने के बाद, जो दुआ की जाए कुबूल होती है।

शब-ए-कदर की रात में करें दुआ

रमजान के आखिरी दस दिन में कुछ खास राते होती हैं, शब-ए-कदर। इस रात को इबादत करना हजार महीनों की इबादत के बराबर माना जाता है। इस रात इबादत करके दुआ मांगे।

यह भी पढ़ें-Ramadan Duas: रमज़ान के पाक महीने में पढ़ी जाने वाली खास दुआएं

रमजान में इस तरह मांगे दुआएं, पूरी होगी हर ख्वाहिश

beautiful-couples-sit-read-holy-book-quran-inside-house_535825-28

रमजान में दुआ करने से पहने वुजु जरूर करें। ताकि पाक-साफ होकर अल्लाह से अपनी ख्वाहिश मांगे। दुआ के लिए दिल और शरीर दोनों ही साफ होना जरूरी है।

दुआ की शुरुआत अल्लाह की तारीफ और हम्द से करें। इसके साथ ही अल्लाह के नबी (स.अ.व) पर दुरूद भेजें

जब भी दुआ करें, तो पूरे यकीन और दिल से दुआ करें। जब आप यकीन रखने,तो आप अल्लाह से मन से जुड़ पाते हैं।

रमजान के दौरान दुआ कबूल होने के लिए जरूरी है, कि अपने पुराने गुनाहों की माफी भी मांगे। इसके साथ ही, अपने दोस्त, रिश्तेदार, पूरी उम्मत के लिए भी दुआ करें। 

यह भी पढ़ें-Ramadan Mubarak 2023: रमज़ान के महीने में जरूर करें ये काम, कुबूल होगी हर दुआ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।