दिवाली में पेपर से कैसे बनाएं सजावट का सामान

दिवाली के समय में सबसे ज्यादा ध्यान घरों की सजावट पर दिया जाता है। इन दिनों बाजार में सजावट के सामान बहुत महंगे मिलते हैं। इसलिए सबसे अच्छा सॉल्यूशन है कि घर पर रखे सामानों से DIY बनाया जाए। ऐसा करने से हम घर पर ही थोड़े सामानों के साथ पेपर के डेकोर आइटम तैयार कर सकते हैं।
अच्छी बात यह है कि पेपर और कलर हर किसी के घर में बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन सिंपल स्टेप्स के साथ आप पेपर से दिवाली की सजावट का सामान तैयार कर सकते हैं।
पेपर दीया-
महंगी झालर खरीदने से बेहतर है कि आप पेपर दीये की लड़ियां बनाकर सजाएं। यह एक सस्ता और खूबसूरत दिवाली DIY है। चाहें तो आप इसे लड़ियों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं या किसी टेबल पर डेकोरेशन के लिए भी काम में ला सकते हैं।
सामान -
कलर पेपर - 6 ( ए-4 शीट)
मेटैलिक गोल्डन पेपर- 2 शीट
छोटी कटोरी या बॉटल का ढक्कन - 1
ग्लू -1
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक पेपर लें और पेपर के कोने पर कटोरी रखकर एक सर्किल बनाएं।
- उसी सर्किल के साइज के 10 से 12 सर्किल बनाकर कैंची की मदद से काट लें। अब हमारे पास कागज के गोल टुकड़े हो जाएंगे, जिससे हम दीये का बेस बानाएंगे।
- गोल टुकड़े को दो बार फोल्ड करें, जिधर दूसरा फोल्ड किया हो उसे ग्लू की मदद से चिपका दें। ऐसा ही बाकी कागज के गोलों के साथ भी करें।
- सभी कागज के फोल्ड जब ग्लू से चिपक जाएं, तो उन्हें ग्लू की मदद से आपस में जोड़ दें। ऐसा करने से कागज के टुकड़े एक दीये का रूप ले लेगें।
- इसके बाद गोल्डन पेपर को कट करके फ्लेम का शेप दें और फ्लेम के कट किए हुए टुकड़ों को आपस में चिपका दें।
- अब फ्लेम और दीये को ग्लू की मदद से आपस में चिपका दें।
- इस तरह आप जितने दीये चाहें बनाकर सजा सकते हैं। 10 से 13 दीयों को एक धागे के साथ जोड़कर आप लड़ियां भी बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- झूमर से अपने घर को सजाएं, इन डिजाइन्स को कर सकती हैं फॉलो
पेपर लैंप-

दिवाली पर पेपर लैंप दीये और मोमबत्तियों को कवर करने का काम करते हैं। इन्हें घर पर बनाना बहुत ही आसान होता है, इसके अलावा ये दिवाली पर रूम डेकोर के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन होते हैं।
सामान-
कलर पेपर- 2 से 3
ग्लू- 1
कलरफुल टेप-1
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक ए 4 कलर पेपर लें और उसे बीच से फोल्ड कर लें।
- स्केल की मदद से लाइन बनाएं और उसे कट कर लें।
- पेपर कट करने के बाद दोनों कोनों को आपस में जोड़ लें और ग्लू की मदद से चिपका लें, चिपकाने के बाद पेपर किसी लैंप के शेप सा दिखेगा।
- इसके बाद लैंप के ऊपरी और निचले हिस्सों पर कलर टेप लगाएं। फिर दीया या मोमबत्ती(किस तरह से सजाएं घर पर कैंडल्स) जलाकर लैंप से उसे ढक दें।
- इन आसान स्टेप्स के साथ आपका पेपर दीया लैंप तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें - सिर्फ 500 रुपये के बजट में दोस्तों को गिफ्ट करें ये आइटम्स
स्टार लालटेन-

पेपर से बने स्टार बाजारों में बहुत महंगे मिलते हैं, इसलिए आप इन्हें कुछ सामानों की मदद से आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। इसके अंदर आप लाइटिंग्स(लाइटिंग्स से किस तरह करें रूम डेकोर) भी लगा सकते हैं जिसके बाद ये बहुत सुंदर दिखते हैं।
सामान-
कलर पेपर- 5
ग्लू- 1
लाइटिंग- 1
बनाने का तरीका-
- सबसे पेपर की शीट लें और उसे स्कॉयर शेप में कट कर लें। इसके बाद पेपर को दो तरफ से तिकोने शेप में फोल्ड करें और ग्लू की मदद से चिपका लें, वहीं तीसरी साइड को दो तरफ से कट कर लें। ऐसा ही सभी शीट्स के साथ करें, ऐसा करते वक्त ध्यान दें कि पेपर एक शेप से बने हों।
- पेपर में डिजाइन बनाने के लिए स्टार शेप के पंच की मदद से पेपर पर पंच करें।
- इसके बाद सभी पेपर के निचले हिस्सों को एक दूसरे से मिलाकर चिपका लें। बीच में अपनी मनपसंद लाइटिंग फिट करें और आखिरी हिस्से को भी ग्लू की मदद से आपस में चिपका लें।
- आखिर में थ्रेड की मदद से सभी हिस्सों को आपस में मजबूती से जोड़ दें।
इन सिंपल स्टेप्स के साथ आपका स्टार लालटेन तैयार हो जाएगा। जिसके बाद आप इस स्टार को अपनी बालकनी या किसी भी कमरे में सजाने के लिए लगा सकते हैं।
तो यह थे तीन सिंपल पेपर DIY जिन्हें आप इस दिवाली सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको हमारा आज का यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी सिंपल डेकोरेशन आइडिया के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - colourspapers.blogspot.com,canstockphoto, mycraft.com and pintrest.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।