Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:48 AM IST

कूलर की हवा को ठंडा बनाने के लिए लें इन हैक्स की मदद

How To Make Your Air Coolers More Effective: कूलर की हवा को ठंडा बनाने के लिए कुछ टिप्स आपकी बहुत मदद कर सकते हैं।  
Updated:- 2023-04-27, 17:45 IST
image

How To Make Your Air Coolers More Effective: गर्मियों के मौसम में हम सभी घर को ठंडा रखने के लिए  तरह-तरह के ट्रिक्स की मदद लेते हैं। अगर आपने घर में कूलर लगाया हुआ है और हवा ठंडी नहीं आ पा रही है तो आप कुछ बातों का ध्यान रखें। दरअसल जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है कूलर ठंडी हवा देना बंद कर देता है। इस आर्टिकल में जानें कुछ हैक्स जो आपके कूलर की हवा को और ठंडा बनाएंगे।  

बर्फ करेगी मदद 

use ice to make cooler air more cool

गर्मियों के मौसम में बढ़ती लू की वजह से कूलर ठंडी हवा देना बंद कर देता है। अगर आप भी इस दिक्कत से परेशान हैं तो अपने कूलर के पानी में बर्फ डालें। ध्यान रखें कि आप बर्फ ज्यादा डाले क्योंकि थोड़ी बर्फ कुछ खास कमाल नहीं कर पाती है। साथ ही कूलर में सिर्फ बर्फ भी ना डाल दें। इससे मोटर खराब हो जाती है। इस ट्रिक से हवा बर्फ की तरह ठंडी-ठंडी कूल-कूल आने लग जाती है। 

इसे भी पढ़ेंः कूलर से आने वाली आवाज को करना है ठीक तो लें इन टिप्स की मदद

ब्लेड्स करें सही

कूलर की ब्लेड्स पर भी निर्भर करता है कि हवा कितनी अच्छी आएगी। मुड़े हुए ब्लेड्स की वजह से हवा की गति प्रभावित होती है और कूलर सही से काम नहीं करता है। ज्यादा से ज्यादा और ठंडी हवा पाने के लिए जरूरी है कि आपके कूलर के ब्लेड्स बिल्कुल सही हों। 

वॉटर लेवल 

cooler water level for cool air

कूलर से अच्छी हवा पाने के लिए पानी का लेवल भी सही होना चाहिए। इसके लिए आपको सबसे पहले कूलर के वॉटर लेवल को चेक करना है और अगर लेवल कम है तो आपको कूलर को फिल करना है। आधे से ज्यादा कूलर में पानी होने से कूलर ठंडी और जोरदार हवा देता है। 

इसे भी पढ़ेंः गंदे पंखे को चमकदार बनाने के लिए यूज करें ये होममेड क्लीनर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: HerZindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।