Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:41 AM IST

कूलर से मिलेगी AC जैसी ठंडी हवा...घास की जगह लगाएं यह 1 चीज, कमरा होगा कूल-कूल

Can Air Cooler Work Like Air Conditioner: गर्मियां बढ़ते ही कूलर की हवा भी गर्म होने लगती है। ऐसे में आप एक वायरल हैक की मदद से कूलर की हवा को एसी जैसी ठंडा कर सकते हैं। आइए जानें, कूलर की हवा को एसी जैसा ठंडा कैसे करें?
Updated:- 2025-04-22, 13:55 IST
Can Air Cooler Work Like Air Conditioner

How To Make Cooler Air Cold As AC: गर्मियों में शरीर पसीने से तरबतर हो जाता है। गर्मी के निपटने के लिए हर कोई एसी नहीं लगवा सकता। ऐसे में बहुत से घरों में लोग कूलर लगाकर ही गर्मी से राहत पाते हैं। हालांकि, जब गर्मी का प्रकोप बढ़ता है, तो कूलर भी काम नहीं करता। यदि बाहर उमस ज्यादा होती, तो कूलर की हवा भी काम नहीं कर पाती। अगर आप कूलर का सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको एसी जैसी हवा भी मिल सकती है। 

कूलर का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर इससे भी ठंडी हवा पा सकते हैं। कुछ बेसिक से बदलाव करके आप आप अपने कूलर से ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं। अगर अब तक आप कूलर में घास लगाते आए हैं, तो इसे बदल दें। इसकी जगह आपको हनीकॉम्ब पर्दें  लगाने हैं। आइए जानें, कूलर से एसी जैसी ठंडी हवा कैसे निकाल सकते हैं?

यह भी देखें- कूलर में यह एक चीज डालते ही आ सकती है ठंडी-ठंडी हवा, गर्मी में मिलेगी AC वाली कूलिंग

हर सीजन में करें सफाई

Clean every season

जैसे ही गर्मियों का सीजन आता है, लोग कूलर चलाने लगते हैं, लेकिन उसकी सफाई नहीं करते। कूलर को हर सीजन में कम से कम 2-3 बार जरूर साफ करना चाहिए। इसमें फंसी धूल-मिट्टी और गंदगी की वजह से हवा का फ्लो कम होता है। इसी कारण कूलर से ठंडी हवा भी नहीं आती। साथ ही, हर सीजन में कूलर के पैड्स भी बदलने चाहिए। 

कूलर के पंप को साफ करें

अक्सर कूलर के पंप में पड़े-पड़े कचरा और धूल फंस जाती है, जिसकी वजह से पैड्स ठंडे नहीं होते और हवा भी सही से नहीं आती। ऐसे में घंटों चलने के बाद भी कूलर कमरे को ठंडा ही नहीं कर पाता। अगर पंप सही से काम ना करें, तो पैड भी गीले नहीं होते। 

घास की जगह लगाएं हनीकॉम्ब पर्दें

Use honeycomb curtains instead of grass

मार्केट में 2 तरह की घास मिलती है। एक तो वो जो आपने हमेशा इस्तेमाल की है। दूसरी है हनीकॉम्ब घास। कमरे को एसी जैसा ठंडा करने के लिए आपको हनीकॉम्ब पर्दें का इस्तेमाल करना चाहिए। घास के मुकाबले इनकी लाइफ ज्यादा होती है। दुकानदारों को मुताबिक, हनीकॉम्ब पर्दें सामान्य घास के मुकाबले कमरे को 3-4 डिग्री तक ज्यादा ठंडा करते हैं। 

पानी में डालें बर्फ

इसके अलावा, कूलरी की हवा को ठंडा करने के लिए आप उसके टैंक में पानी के साथ बर्फ भी डाल सकते हैं। इससे आपको काफी ठंडी हवा मिलेगी। यह बहुत ही आसान तरीका है। 

यह भी देखें- कूलर भी देगा AC जैसी हवा...मोटर में लगा दें 50 रुपये वाली यह 1 चीज, सोशल मीडिया पर वायरल है ट्रिक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।