कूलर में यह एक चीज डालते ही आ सकती है ठंडी-ठंडी हवा, गर्मी में मिलेगी AC वाली कूलिंग

गर्मी से राह के लिए आपने कूलर का इस्तेमाल तो खूब किया होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कूलर में कौन-सी एक चीज डालने से ठंडी-ठंडी हवा मिल सकती है? अगर नहीं, तो आइए इस बारे में यहां डिटेल से जानने की कोशिश करते हैं। 
image

गर्मियों में चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच ठंडी हवा की चाहत हर किसी को होती है। ऐसे में कई लोग एसी यानी एयर कंडिशनर का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ कूलर की हवा में रहना पसंद करते हैं। हालांकि, कई बार कूलर से आने वाली हवा चिलचिलाती गर्मी में राहत नहीं दे पाती है। जिसकी वजह से कई लोग परेशान होने लगते हैं। ऐसे में परेशान होने की नहीं है, बल्कि आप एक स्मार्ट ट्रिक अपनाने की जरूरत है।

यह बात तो आप सभी जानते हैं कि कूलर की हवा पंखे से लेकर कूलिंग पैड्स पर निर्भर करती है। कई बार पंखे की मोटर खराब होने और गलत कूलिंग पैड्स की वजह से भी कूलर ठंडी हवा नहीं देता है। लेकिन, अगर आपके कूलर की सभी चीजें एकदम ठीक हैं और फिर भी वह ठंडी हवा नहीं दे रहा है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। जी हां, यहां हम टूटे और पुराने मटके का एक ऐसा हैक लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप कूलर का पानी ठंडा कर सकते हैं। आइए, यहां जानते हैं कि यह हैक क्या है।

मिट्टी के मटके से ठंडा हो सकता है कूलर का पानी

Cooler ki hawa kaise thandi karein

कूलर की हवा ठंडी करने के लिए आप मिट्टी के बर्तन, मटका या फिर दीयों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, मिट्टी नेचुरल तरह से ठंडक बनाए रखने की क्षमता रखती है और इसका इस्तेमाल कूलर में करने से पानी ज्यादा समय तक ठंडा रह सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। अगर आपके पास पुराना या टूटा-फूटा मटका है तो उसके टुकड़े कूलर की टंकी में डालकर छोड़ दें। मटके की जगह आप मिट्टी के दीयों को भी कूलर की टंकी में डाल सकते हैं। यह भी बिल्कुल मटके की तरह ही कूलर की हवा को ठंडा करने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी में AC की तरह काम करेगा कूलर, ठंडी हवा पाने के लिए करें ये काम

इन तरीकों से भी कूलर की हवा कर सकते हैं ठंडी

पुदीने की पत्तियां

tricks to make cooler air chilled

कूलर की हवा को ठंडा और ताजा बनाने में पुदीने की पत्तियां भी मदद कर सकती हैं। दरअसल, पुदीने की तासीर ठंडी मानी जाती है और यह ज्यादा समय तक पानी को फ्रेश रख सकता है। ऐसे में अगर आप पुदीने की पत्तियों को कूलर के पानी की टंकी में डालते हैं तो आपको गर्मी में गर्म हवा से राहत और ताजगी का अहसास भी हो सकता है।

कूलर के पीछे लगाएं गीला कपड़ा

कूलर बाहर की हवा को खींचकर फिर अंदर की तरफ फेंकता है। लू और चिलचिलाती गर्मी के मौसम में बाहर की हवा इतनी गर्म होती है कि उसे ठंडा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप कूलर के दरवाजों पर बाहर की तरफ गीला कपड़ा लगा देंगे तो इससे हवा छनकर आएगी और कूलर भी उसे ज्यादा ठंडा कर पाएगा। इसके लिए आप मोटा तौलिया या कोई अन्य कपड़ा इस्तेमाल कर सकते हैं जो ज्यादा समय तक गीला रहे और कूलर की हवा को ठंडा करने में मदद कर पाए।

इसे भी पढ़ें: AC में 1 या 2 टन का क्या होता है मतलब? नए सीजन में खरीदने से पहले जान लें इसके पीछे की वजह

पानी की बोतल

कूलर की हवा को ठंडा करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल हम सभी ने कई बार किया है। लेकिन, अगर आप फ्रिज की ठंडी बोतलों को कूलर के पानी की टंकी में डालते हैं तो यह भी कारगर साबित हो सकती हैं। दरअसल, गर्म पानी में बर्फ जल्दी पिघल जाती है लेकिन, पानी की बोतलें देर से गर्म होंगी। ऐसे में आपको ज्यादा समय तक ठंडी हवा मिल सकेगी।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Herzindagi.Com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP