Tips To Make Broom: गांव के इस अनोखे स्टाइल से आप भी घर में ही बना लेंगे झाड़ू, बिना खर्च के हो जाएगा काम

घर की साफ-सफाई के लिए झाड़ू सबसे जरूरी चीज है। हर घर में झाड़ू का इस्तेमाल होता है। लेकिन हर दिन इस्तेमाल होने की वजह से यह जल्दी खराब भी हो जाती है। गांवों में रहने वाले लोगों को झाड़ू खराब होने की परेशानी ज्यादा होती है। क्योंकि आज भी देश में कई लाखों ऐसे घर है, जिनका फर्श पक्का नहीं है। उनके घर में टाइल्स नहीं लगी है। ऐसे घर में झाड़ू जल्दी घिस जाती है। इसलिए कई लोग अब प्राकृतिक रूप से बनी झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी घर में ही झाड़ू बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही झाड़ू तैयार कर सकते हैं।
प्लास्टिक की बोतल से बनाएं मजबूत झाड़ू (How To Make Jhadu At Home)

- आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन प्लास्टिक की बोतल से झाड़ू बनाना आसान है।
- इसके लिए आपको एक मजबूत कैंची से बोतल के नीचे वाले हिस्सों को पतला-पतला रस्सी की तरह काट लेना है।
- इसे आपको रेशों की तरह पतला काटना है।
- इसके बाद आप बोतल के मुंह वाले हिस्सों को अलग कर दें और इसपर टेप लगा दें।
- सभी बोतल के साथ इसी तरह करें।
- अंत में आप सभी बोतल की मदद से बनाएं गए रेशों को आपस में रस्सी से बांध दें।
- इसके लिए आप लोहे की तार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब इसे आप डंडी में अच्छे से बांध दें, इस तरह आपकी मजबूत झाड़ू तैयार है।
- इससे घर की सफाई करना आसान हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- नई झाड़ू से निकलता है बहुत ज्यादा भूसा, तो इन 3 टिप्स की मदद से हो जाएगा साफ
पुरानी झाडू को इस तरह बनाएं नया
- अगर आप अपनी पुरानी झाड़ू को नया बनाना चाहते हैं, तो इसे नया करना भी आसान है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको झाड़ू से सीकें अलग करना है।
- अक्सर ऐसा होता है कि झाड़ू के नीचे वाला हिस्सा घिस जाता है।
- आप फूल वाली झाड़ू को सीक वाली झाड़ू बना सकते हैं।
- इसके लिए आपको झाड़ू को पूरी तरह से खोलकर अंदर वाले हिस्से को नीचे की तरफ लगाना है।
- झाड़ू के ऊपर वाला हिस्सा मोटा होता है, जो आपके घर में सीक वाली झाड़ू का काम करेगा।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है संतरे के छिलके को पानी में उबालने से आपके घर का कितना काम हो सकता है
कपड़े की मदद से करें झाड़ू तैयार
-1727699245992.jpg)
अगर आपको ऐसा झाड़ू तैयार करना है, जिससे आप घर की अलमारी खिड़की और पंख भी साफ कर सकें, तो कपड़े से इसे बना सकते हैं। कपड़े वाले झाड़ू से आपको घर की अन्य चीजें साफ करने में आसानी होगी।
- इसके लिए आपको सबसे पहले खराब कपड़े को पतला-पतला काट लेना है।
- इसे आप रोल की तरह कवर कर दें।
- इस प्रक्रिया के बाद आपको आपको प्लास्टिक की बोतल लेकर इसका मुंह वाला हिस्सा कपड़े से कवर कर देना है।
- आप बोतल के ऊपर वाले हिस्से में होल करके कपड़े को बांध दें।
- इसके बाद इसे आप एक डंडी में लगा दें।
- आप अपने हिसाब से डंडे की लंबाई ले सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Tatzkreen Art_youtube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।