नई झाड़ू से निकलता है बहुत ज्यादा भूसा, तो इन 3 टिप्स की मदद से हो जाएगा साफ

आप भी घर को साफ रखने के लिए झाड़ू का इस्तेमाल करते होंगे। झाड़ू के बिना घर की सफाई पूरी नहीं हो सकती। कई लोग हैं, जो दिन में दो बार झाड़ू लगाते होंगे। झाड़ू एक ऐसी चीज है, जिसे आप एक बार खरीदकर आराम से पूरे साल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पोछे के कपड़े की तरह बार-बार बदलना नहीं पड़ता। क्योंकि यह आसानी से खराब नहीं होती है। लेकिन नई झाड़ू खरीदने वाले लोगों को इससे काफी परेशानी होती है। क्योंकि इसमें से सबसे ज्यादा भूसा निकलता है।
जब भी आप झाड़ू लगाते हैं, तो भूसा यहा वहां निकलता है, जिससे घर साफ करने में बहुत समय लग जाता है। इस भूसे को हटाने के लिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे। इसे फॉलो करने के बाद आपको नए झाड़ू से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
नई झाड़ू से भूसा साफ कैसे करें?
- पहला तरीका- इसके लिए सबसे पहले आप नई झाड़ू को घर के बाहर या छत पर लेकर जाएं।
- इसके बाद आप झाड़ू को ऊपर की तरफ से रस्सी से बांध धें।
- अब इसे छत की दीवार या जमीन पर हल्के हाथ से बार-बार मारें।
- ऐसा करने से झाड़ू से जितना भी भूसा निकलना होगा, निकल जाएगा और फिर घर में झाड़ू मारते हुए आपको परेशानी नहीं होगी।
- आपको झाड़ू रस्सी से इसलिए बांधना है, ताकि जमीन पर झाड़ू मारते हुए इसकी पत्तियां और डंडियां बाहर न निकलें।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है संतरे के छिलके को पानी में उबालने से आपके घर का कितना काम हो सकता है
नई झाड़ू से भूसा साफ करने का आसान तरीका
आप नई झाड़ू को साफ करने के लिए कंघी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- दूसरा तरीका- इसके लिए आप कंघी या कपड़े धोने वाले ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस टिप्स को फॉलो करने के लिए आप झाड़ू को नीचे की तरफ रखकर ऊपर से नीचे की तरफ कंघी करें।
- ऐसा करने से झाड़ू से निकलने वाला पूरा भूसा एक ही साथ निकल जाएगा और बार-बार आपको घर की सफाई करने में भूसे से परेशानी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- Easy Tricks: नयी झाड़ू को इस्तेमाल करने से पहले करें ये 1 काम, कभी नहीं होगी खराब
नई झाड़ू से भूसा साफ करने की तीसरा तरीका
- अगर आपके पास समय है, तो आप सबसे पहले नई झाड़ू लाकर इसे एक बाल्टी में भिगोकर निकालें
- ऐसा आपको 3 से 4 बार साफ पानी में करना है।
- इस तरह झाड़ू से भूसा पानी में आ जाएगा।
- अब आप झाड़ू को धूप में सुखाएं।
- सूखने के बाद आप झाड़ू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नई झाड़ू से भूसा एक दिन में कैसे हटाएं?
- अगर आप भूसा हटाने का सबसे आसान तरीका चाहते हैं, तो इसे अपने हाथों से भी साफ कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको झाड़ू को नीचे की तरफ रखना है।
- अब इसकी पत्तियों और डंडियों को अपने दोनों हाथ में रखें।
- इसके बाद अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ें।
- इससे झाड़ू से निकलने वाला भूसा एक ही बार में निकल जाएगी।
- आपको झाड़ू की डंडियों को अपने दोनों हाथ में रखकर घिसना है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।