DIY Bangle Holder: पीवीसी पाइप से बनाएं बैंगल ऑर्गनाइजर, कबाड़ के जुगाड़ से चमकेगा ड्रेसिंग टेबल

DIY Bangle Organizer With PVC Pipe: हम अपने घरों को चाहे जितना समेट कर रख लें। कुछ न कुछ कबाड़ की चीजें बची ही रहती हैं। छत के ऊपर देखो तो शेड, पाइप, टूटी फूटी टाइल्स से लेकर न जानें क्या-क्या चीजें रखी रहती हैं। ये ऐसे ही पड़ी-पड़ी खराब हो जाती हैं। PVC Pipe भी उन्हीं में से एक हैं। आमतौर पर लोग इन्हें कबाड़ में बेच देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इससे चूड़ियों के लिए एक खूबसूरत ऑर्गनाइजर बना सकती हैं?
जी हां, ये एक बहुत ही यूनिक तरीका है। ज्यादातर लोगों के यहां चूड़ियां ऐसे ही अलमारी में या ड्रेसिंग टेबल के दराज में रखी रहती हैं। ऐसे में अगर आप ड्रेसिंग टेबल पर सही तरीके से सजाकर रखना चाहती हैं ताे पीवीसी पाइप से ऑर्गनाइजर बना सकती हैं। हम आपको अपने इस लेख में ऑर्गनाइजर बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1779940810587.jpg)
कैसे चुनें सही PVC पाइप?
ऑर्गनाइजर बनाने के लिए जरूरी है कि आप सही साइज में पाइप लें। चूड़ियों के साइज के हिसाब से ही पाइप लें जो ज्यादा सही रहेगा। क्योंकि तभी चूड़ियां आसानी से निकल और चढ़ सकेंगी।
यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony दिखेगी खूबसूरत
ऐसे बनाएं बैंगल ऑर्गनाइजर
सबसे पहले PVC पाइप को अपनी जरूरत के हिसाब से कटवा लें। इसके बाद इसे अच्छे से साफ कर लें और सूखने दें। इसके बाद आप पाइप पर कलरफुल पेपर, वॉलपेपर या कोई भी डिजाइनर कपड़ा चिपका सकती हैं। ग्लिटर शीट या अपनी पसंद का पेंट भी कर सकती हैं। इतना करने के बाद आप पाइप को स्टैंड पर फिक्स कर दें। आप चाहें तो सीधे इसे ड्रेसिंग टेबल पर भी रख सकती हैं। इसके बाद आप इनपर चूड़ियों को सजा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- DIY Curtain Holder: पर्दों के लिए घर पर बनाएं बाजार जैसा डिजाइनर होल्डर, बस पुरानी चूड़ियों का ऐसे करें इस्तेमाल
-1779940821418.jpg)
पुराने कार्डबोर्ड से बना सकती हैं स्टैंड
अब आप साेच रही होंगी कि स्टैंड को कैसे बनाए जाए? तो ये भी बहुत आसान तरीके से आप बना सकती हैं। इसके लिए आप पुराने शूज के डिब्बे या कोई मोटा सा कार्डबोर्ड ले सकती हैं। इससे ऑर्गनाइजर ज्यादा मजबूती से फिक्स हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- DIY Bracelet: पुराने मेटल के बैंगल्स से बनाएं फैंसी ब्रेसलेट, कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए हैं बेस्ट
ये ट्रिक भी आएगी काम
अगर आपके पास कई तरह की चूड़ियां हैं, तो अलग-अलग पाइप बनाकर उन पर लेबल भी लगा सकती हैं। जैसे-
- पार्टी वियर
- डेली वियर
- शादी वाली चूड़ियां
इससे जरूरत के समय चूड़ियां जल्दी मिल जाएंगी। खास बात तो ये है कि ये ऑर्गनाइजर ड्रेसिंग टेबल पर ज्यादा जगह नहीं घेरेगा।
यह भी पढ़ें- DIY Deo Bottle Decor: डियाे की खाली बोतलों से सजाएं अपनी Balcony, सबसे खूबसूरत दिखेगा आपका आशियाना
ताे अगर आप भी थोड़ा क्रिएटिविटी दिखाएंगी तो कम पैसे में पीवीसी पाइप से चूड़ियों के लिए ऑर्गनाइजर बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI Generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।