Aadhaar-Pension Linking: पेंशन अकाउंट से आधार कैसे लिंक करें? ये है आसान तरीका

Link Aadhaar With Pension Account: आज के समय में आधार कार्ड हमारी लाइफ का एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इसके बिना न तो आप कहीं ट्रैवल कर सकती हैं और ना ही किसी बैंक में अपना अकाउंट खुलवा सकती हैं। वहीं पेशन अकाउंट के लिए भी आधार कार्ड जरूरी हो गया है। दरअसल, अगर आपका पेंशन अकाउंट Employees Provident Fund (EPF) से जुड़ा है, तो उसे भी आधार से लिंक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
हालांकि, इसे अनिवार्य नहीं किया गया है, फिर भी अगर आप पेंशन अकाउंट से आधार लिंक करती हैं तो आपकी आइडेंटिटी आसानी से पहचानी जा सकती है। साथ ही आगे चलकर क्लेम या पेंशन ट्रांसफर में देरी भी नहीं होती है। आज हम आपको पेंशन अकाउंट से आधार लिंक करने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1771313601869.jpg)
ऑनलाइन कैसे लिंक करें आधार और पेंशन अकाउंट? (How To Link Aadhaar With Pension Account Online)
अगर आपके पास UAN और पासवर्ड है, तो आप ऑनलाइन भी ये काम कर सकती हैं। इसके लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
यह भी पढ़ें- Aadhaar PVC Card के लिए अब 50₹ नहीं, देने होंगे इतने रुपये; UIDAI ने जारी किए नए रेट्स
- Employees Provident Fund Organisation की यूनिफाइड मेंबर पोर्टल वेबसाइट पर जाएं।
- अब UAN नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- मेन्यू में जाकर KYC ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- वहां आपको आधार का ऑप्शन मिल जाएगा।
- अब अपना आधार नंबर और वही नाम भरें जो आधार पर लिखा है।
- इसके बाद सबमिट कर दें।
- सबमिट करने के बाद स्टेटस पहले पेंडिंग में दिखाई देगा। जब जांच पूरी हो जाएगी, तो अप्रूव्ड में दिखने लगेगा।
ऑफलाइन लिंक करने का आसान तरीका (How To Link Aadhaar With Pension Account Offline)
- अपने पास के EPFO ऑफिस से Aadhaar-EPF सीडिंग फॉर्म लें।
- इसकेि बाद फॉर्म में अपना नाम, UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर), मोबाइल नंबर और आधार नंबर फिल करें।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड और UAN की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी साथ लगाना ना भूलें।
- अब भरा हुआ फॉर्म जमा कर दें।
ऑफिस में आपके डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे। जांच पूरी होने के बाद आपका आधार EPF अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी आपके नंबर पर मैसेज कर दी जाएगी। साथ ही ईमेल भी आ सकता है।
यह भी पढ़ें- Aadhaar Fraud: बैंक अकाउंट रहेगा सुपर सेफ, बस मोबाइल से ऐसे लॉक-अनलॉक करें अपना आधार डिटेल्स
आधार और पेंशन अकाउंट को लिंक करने के क्या हैं फायदे? (Benefits Of Aadhaar And Pension Account Linking)
- पहचान की पुष्टि जल्दी होती है
- क्लेम आसानी से हो सकती है
- रिकॉर्ड अपडेट रहता है
तो अगर आपने भी अभी तक पेंशन अकाउंट से आधार लिंक नहीं किया है तो ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।