Aadhaar PVC Card के लिए अब 50₹ नहीं, देने होंगे इतने रुपये; UIDAI ने जारी किए नए रेट्स

Aadhaar PVC Card Price Hike: आधार कार्ड के बिना अब कोई भी काम संभव नहीं हो सकता है। चाहे घर लेना हो, ट्रैवल करना हो या अपनी पहचान साबित करनी हो, ये सबसे जरूर दस्तावेज है। पहले तो आधार कार्ड कागज में बनकर आता था लेकिन अब लोग अपना आधार कार्ड प्लास्टिक में बनवाना चाहते हैं। इसे ही PVC Aadhaar Card कहा जाता है। इसे बनवाने के लिए धारकों को 50 रुपये जमा करने होते थे।
हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार PVC कार्ड बनवाने की फीस बढ़ा दी है। नया रेट लागू हो चुका है। ऐसे में अगर आप भी PVC आधार कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। आइए जानते हैं कि नया रेट क्या है और आप घर बैठे इसे कैसे ऑर्डर कर सकती हैं?
अब कितनी देनी होगी फीस? (PVC Aadhaar Card Fees)
UIDAI के मुताबिक, अब आधार PVC कार्ड बनवाने के लिए 50 रुपये नहीं बल्कि 75 रुपये देने होंगे। इस चार्ज में टैक्स भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन ऑर्डर करती हैं या ऑफलाइन बनवाती हैं, दोनों जगह ही आपको 75 रुपये देने होंगे।
यह भी पढ़ें- मात्र 50 रुपये में घर पहुंच जाएगा आपका PVC Aadhar Card, यहां जानें ऑर्डर करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका
क्यों बढ़ाई गई फीस? (PVC Aadhaar Card Fees Hike)
UIDAI ने साफ बताया है कि कार्ड बनाने का खर्च पहले के मुकाबले बढ़ा दिया गया है। दरअसल, PVC कार्ड का मटेरियल, प्रिंटिंग, सिक्योर फीचर्स और स्पीड पोस्ट से सेफ डिलीवरी, इन सब पर खर्च थोड़ा ज्यादा आ रहा था। इसी वजह से फीस बढ़ाई गई है।
Waiting for your #AadhaarPVCCard? Don’t worry!
— Aadhaar (@UIDAI) January 5, 2026
You may now track its delivery status anytime, from anywhere.
Just scan the QR code or visit the link below.
To track your dispatch status at source, visit myAadhaar portal : https://t.co/4k2YjTw4BM
To track the delivery status of… pic.twitter.com/6PACvgRylh
क्या होता है PVC आधार कार्ड? (What Is PVC Aadhaar Card)
PVC आधार कार्ड, आधार का ही एक मजबूत और टिकाऊ फाॅर्मेट है। ये बिल्कुल ATM या डेबिट कार्ड जैसा होता है। कागज वाले आधार की तुलना में यह जल्दी खराब नहीं होता। अगर ये पानी में गिर भी जाए तो खराब नहीं होता है। फटने या मुड़ने की टेंशन नहीं रहती है। खास बात तो ये है कि इसमें सिक्योरिटी के लिए QR कोड, होलोग्राम, माइक्रोटेक्स्ट जैसे फीचर्स भी होते हैं।
घर बैठे कैसे ऑर्डर करें PVC आधार कार्ड? (How To Order PVC Aadhaar Card Online)
- UIDAI की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं
- वहां पर आधार नंबर डालें
- इसके बाद OTP से लॉगिन करें
- Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करें
- अपनी हर एक डिटेल चेक करें
- 75 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट करें (UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से)
- पेमेंट पूरा होते ही आपका ऑर्डर कन्फर्म हो जाएगा।
कितने दिन में कार्ड घर पहुंचता है? (PVC Aadhaar Card Delivery Time)
आपको बता दें कि ऑर्डर मिलने के बाद UIDAI करीब 5 वर्किंग डे में कार्ड प्रिंट कर देता है। इसके बाद इंडिया पोस्ट की स्पीड पोस्ट से कार्ड भेजा जाता है। इसमें कुल 10 से 15 दिन का समय आराम से लग जाता है।
यह भी पढ़ें- केवल 2 मिनट में Aadhaar Card पर अपडेट कर पाएंगी Mobile Number, जानें क्या है तरीका
ऑफलाइन कैसे बनवाएं PVC Card? (How To Make Offline PVC Aadhaar Card)
ऑफलाइन कार्ड बनवाने के लिए आप पास के आधार सेवा केंद्र जाकर भी PVC आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसमें भी आपको कार्ड मिलने में 10 दिन का समय लग सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- नाम, डेट ऑफ बर्थ और एड्रेस जरूर चेक कर लें
- मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है
- लोकल दुकानों से बनवाए गए PVC कार्ड वैलिड नहीं होते
तो अगर आप भी सेफ और टिकाऊ ऑप्शन देख रही हैं तो PVC कार्ड आपके लिए सही रहेगा। जो लोग Aadhaar PVC Card का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्होंने इसे बेस्ट बताया है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।