Aadhaar Fraud: बैंक अकाउंट रहेगा सुपर सेफ, बस मोबाइल से ऐसे लॉक-अनलॉक करें अपना आधार डिटेल्स

Aadhaar Card एक जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना न तो आप बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं, न ही टिकट खरीद सकते हैं और न तो घर खरीद पाएंगे। ये हमारा पहचान पत्र है। कुल मिलाकर ये कहना गलत नहीं होगा कि आप इसके बिना कोई भी जरूरी काम नहीं कर सकती हैं। इन दिनों आपने देखा होगा कि ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आधार से भी कई फ्रॉड हो रहे हैं।
ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ती ही जा रही है, क्योंकि बैंक अकाउंट, सिम कार्ड, सब कुछ आधार से ही लिंक्ड होता है। ऐसे में अपने आधार नंबर को सेफ रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। अच्छी बात ये है कि UIDAI ने आधार यूजर्स को एक आसान सुविधा दी है, जिससे आप अपने आधार को खुद लॉक और अनलॉक कर सकती हैं, वो भी घर बैठे। हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं कि आप कैसे ये काम कर सकती है? आइए जानते हैं-
-1769582116368.jpg)
क्या होता है आधार लॉक फीचर? (What is Aadhaar Lock)
UIDAI ने जाे आपको लॉक और अनलॉक का फीचर दिया है, ये आपके आधार नंबर की सेफ्टी को और मजबूत बनाता है। जब आप अपना आधार लॉक कर देती हैं, तो आपके आधार नंबर से कोई भी बायोमेट्रिक, डेमोग्राफिक या OTP वाला वेरिफिकेशन नहीं हो पाएगा। इसका सीधा फायदा ये है कि कोई भी आपके आधार का गलत तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
यह भी पढ़ें- EPFO Claim Status: पीएफ का पैसा अटक गया है? परेशान न हों, बस एक क्लिक में समझें क्लेम पास कराने का सीक्रेट फार्मूला
एक बार जब आपका आधार लॉक हो जाएगा तो उसके बाद आप चाहें तो वर्चुअल आईडी यानी VID का इस्तेमाल कर सकती हैं। VID एक 16 अंकों का नंबर होता है, जो टेंपोरेरी होता है और ये आधार से लिंक्ड रहता है।
मोबाइल से आधार कैसे लॉक करें? (How to Lock Aadhaar Details From Mobile)
- सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- My Aadhaar सेक्शन में जाकर Aadhaar Lock/Unlock सेलेक्ट करें
- अब UID Lock पर क्लिक करें
- अपना आधार नंबर, नाम और पिन कोड डालें
- इसके बाद OTP या TOTP का ऑप्शन आएगा
- मोबाइल पर आए OTP या ऐप से मिले TOTP को डालकर इसे सबमिट कर दें
जैसे ही ये प्रोसेस पूरा होगा, आपका आधार लॉक हो जाएगा और आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- Pink Saheli Card के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र? दिल्ली सरकार ने लागू किया नया नियम, जानें किसे मिलेगा फायदा
जरूरत पड़ने पर आधार कैसे अनलॉक करें?
अगर आपको कहीं आधार से वेरिफिकेशन कराना है, तो आप इसे आसानी से दाेबारा अनलॉक भी कर सकती हैं। इसके लिए आपके पास 16 अंकों का लेटेस्ट VID होना चाहिए। अगर VID याद नहीं है, तो आप SMS या UIDAI की वेबसाइट से नया VID भी निकाल सकती हैं। आधार अनलॉक करने के लिए आपको ये काम करना होगा-
-1769582126532.jpg)
- UIDAI वेबसाइट के Aadhaar Lock/Unlock पेज पर जाएं
- Unlock ऑप्शन सेलेक्ट करें
- अपना लेटेस्ट VID और सिक्योरिटी कोड डालें
- OTP या TOTP के जरिए वेरिफिकेशन करें
- कुछ ही सेकेंड में आपका आधार अनलॉक हो जाएगा
यह भी पढ़ें- Aadhaar Loan Fraud: आपके आधार कार्ड पर किसी और ने तो नहीं ले रखा है लोन? घर बैठे मिनटों में चेक करने का तरीका जानें
तो अगर आप भी अपने बैंक अकाउंट और पर्सनल डेटा को सेफ रखना चाहती हैं तो आधार लॉक फीचर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।