herzindagi
How to check partner personality

किसी रिश्ते में आने से पहले इन टिप्स से जानें पार्टनर की पर्सनैलिटी, आगे चलकर नहीं होगा ब्रेकअप

लव रिलेशनशिप या शादी जैसा बड़ा फैसला लेने से पहले पार्टनर की पर्सनैलिटी को जरूर परख लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में फैसला लेने की वजह से रिश्तों में आगे चलकर खटास आ जाती है और ब्रेकअप-तलाक का सामना करना पड़ता है। आइए, यहां जानते हैं कि किन टिप्स की मदद से आप पार्टनर की पर्सनैलिटी को जान सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-02-11, 20:00 IST

बदलते समय के साथ रिश्तों की परिभाषा भी तेजी से बदल रही है। आजकल की जनरेशन जिसे GenZ भी कहा जाता है, वह हर दिन लव रिलेशनशिप में नई-नई चीजें खोजकर ले आते हैं। लेकिन, आज भी प्यार और रिश्ते में गहराई लाने के लिए आपसी समझ सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है। जी हां, किसी भी रिश्ते में आने से पहले लुक्स, अट्रैक्शन और फीलिंग्स से ज्यादा एक-दूसरे को सही तरह से समझ लेना चाहिए। अक्सर लोग बिना पार्टनर की असली पर्सनैलिटी को समझ रिश्ते में आ जाते हैं, जिससे आगे चलकर मनमुटाव, गलतफहमियां और यहां तक कि ब्रेकअप-तलाक की नौबत आ जाती है।

अगर आप भी लव रिलेशनशिप या शादी जैसा बड़ा फैसला लेने के बारे में सोच रहे हैं तो किसी कमिटमेंट से पहले अपने पार्टनर की बिहेवियरल और साइकोलॉजिकल पर्सनालिटी के बारे में जरूर जान लें। यह आपको भविष्य में आने वाली परेशानियों से बचा सकती है। आइए, यहां जानते हैं कि किसी रिश्ते में आने से पहले पार्टनर की पर्सनैलिटी को किन टिप्स की मदद से पहचाना जा सकता है।

इन टिप्स की मदद से पार्टनर की पर्सनैलिटी कर सकते हैं चेक

कम्युनिकेशन स्टाइल 

relationship tips in hindi

किसी भी रिश्ते में प्यार जितना जरूरी होता है, उतना ही कम्युनिकेशन भी अहम माना जाता है। ऐसे में रिश्ते के लिए हां कहने से पहले यह जरूर जान लें कि आपका पार्टनर किस तरह से कम्यूनिकेट करता है। पार्टनर का कम्युनिकेशन स्टाइल समझने में यह सवाल आपकी मदद कर सकते हैं। (इन टिप्स से बनाएं पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन बेहतर)

  • क्या वह खुलकर और सच्चाई के साथ अपनी बात रखता है?
  • क्या वह आपकी बात को शांति के साथ सुनता है या फिर बातचीत में डोमिनेट करता है?
  • मुश्किल डिस्कशन को पार्टनर किस तरह से हैंडल करता है?

इसे भी पढ़ें: पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत बनाता है 2-2-2 रूल, आप भी जानें

स्ट्रेस और झगड़ों को हैंडल

हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आता है, ऐसे में यह समझना जरूरी है कि पार्टनर मुश्किल समय को कैसे हैंडल करता है। इसके लिए यह देखें कि क्या पार्टनर मुश्किल समय में धैर्य रखता है या फिर अपना आपा जल्दी खो देता है। 

  • क्या पार्टनर झगड़े सुलझाने की कोशिश करता है या फिर नाराज होकर चला जाता है?
  • क्या अपनी समस्याओं के लिए वह दूसरों को जिम्मेदार ठहराता है?

वैल्यू और गोल्स को समझें

  • पार्टनर की क्या प्रॉयरिटी हैं? यहां आप सामने से भी सवाल करके करियर, फैमिली और पर्सनल ग्रोथ के बारे में समझ सकते हैं।
  • क्या उनका शादी, फाइनेंस और लाइफस्टाइल पर विचार है, इस बारे में भी जरूर समझ लें।
  • क्या वह जरूरत पड़ने पर कॉम्प्रोमाइज कर सकते हैं या नहीं?

दूसरों के साथ व्यवहार 

which tips can help in identifying partners personality

  • पार्टनर अपनी फैमिली, दोस्तों और अनजान लोगों से कैसे बर्ताव या व्यवहार करते हैं, इस बारे में भी जरूर जान लें।
  • क्या पार्टनर का बर्ताव पब्लिक और प्राइवेट में अलग-अलग रहता है?
  • क्या वह क्रिटिसिज्म यानी अपनी बुराई सुनने की क्षमता रखते हैं?

इसे भी पढ़ें: क्या आपका पार्टनर भी ढूंढता है आपसे दूर रहने के बहाने? तो म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग बढ़ाने के लिए आजमाएं ये टिप्स

रोक-टोक

  • क्या पार्टनर दोस्तों या अपोजिट जेंडर के लोगों से मिलने-जुलने से रोकता है?
  • क्या पार्टनर आपके व्यवहार से लेकर कपड़ों पर रोक-टोक लगाता है?
  • क्या परवाह के नाम पर पार्टनर फोन या सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से रोकता है?

कितना इमोशनल और कितना प्रैक्टिकल?

बहुत ज्यादा इमोशनल और बहुत ही ज्यादा प्रैक्टिकल होना भी सही नहीं माना जाता है। ऐसे में आपका पार्टनर कितना इमोशनल है और कितना प्रैक्टिकल, इस बारे में पहले ही जान लेना बेहतर हो सकता है।

  • रिश्ते में आने से पहले यह जान लें कि पार्टनर अपने इमोशन्स को लेकर कितना एक्सप्रेसिव है?
  • क्या वह आपके इमोशन्स की वैल्यू करता है या फिर इग्नोर कर देता है?
  • अपने पार्टनर से क्या उम्मीद रखता है?

ये टिप्स आपको किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी को समझने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी रिश्ते में आने से पहले इन बातों का ध्यान रखें, यह आगे चलकर आने वाली परेशानियों को कम करने में मदद कर सकते हैं।  

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।