Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत बनाता है 2-2-2 रूल, आप भी जानें

क्या आपको भी पार्टनर के साथ अपना रिश्ता पुराना लगने लगा है। क्या आप अपने पार्टनर से अलगाव महसूस कर रहे हैं, यह 2-2-2 रूल रिश्ते में जान भर सकता है।
Updated:- 2024-11-03, 12:00 IST
 what is the 222 rule

किसी भी रिश्ते की नींव प्यार और विश्वास पर टिकी होती है। लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। अक्सर आपने देखा होगा कि आप और आपका पार्टनर दोनों ही ईमानदार है, लेकिन एक वक्त के बात रिश्ता पुराना होने लगता है। दोनों के बीच का स्पार्क खत्म होने लगता है। कई बार इस वजह से भी ब्रेकअप हो जाता है,लोगों को लगता है कि अब बोरियत हो रही है। लोग जीवन में कुछ नयापन ढूंढने लगते हैं। आप समझ रहे होंगे हमारा इशारा किस तरफ है। खैर...आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता इस फेज पर नहीं पहुंचेगा अगर आप 2-2-2 रूल को फॉलो कर लेंगे। आइए जानते हैं क्या है यह 2-2-2 रूल

क्या है यह 2-2-2 रूल?

full-shot-romantic-couple-outdoors_23-2150948116

2-2-2 रूल कोई रॉकेट साइंस नहीं है बल्कि बहुत ही सिंपल सा फार्मूला है। यह उन लोगों के लिए जो लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, जिनका शेड्यूल काफी टाइट है जो वर्किंग कपल हैं, वह इस यूनिक फॉर्मूले से अपने रिश्ते को नयापन दे सकते हैं।

रिश्ते को कैसे मजबूत करता है 2-2-2 रूल?

  • 2 हफ्तों के अंदर एक डेट नाइट प्लान करना, यह आप या आपका पार्टनर कोई भी कर सकता है, जरूरी नहीं है हमेशा लड़कों से ही ऐसी उम्मीद लगाई जाए।
  • 2 महीने के अंदर एक वीकेंड साथ में बिताना। ताकि आप अपने गले शिकवे को दूर कर सकें।  क्वालिटी टाइम में अपने दिल की बात कह सकें, उन्हें बताएं कि आप उनके साथ लॉयल हैं, उनके साथ ही रहना चाहते हैं।

 

यह भी पढ़ें-ट्रेन टिकट जितने पैसे में बुक कर सकती हैं फ्लाइट बुक, बस गूगल के इस फीचर की लेनी होगी

मदद

boyfriend-kissing-his-girlfriend-forehead-beach_23-2147595913

  • 2 साल के अंदर -अंदर एक पूरा हफ्ता कहीं बाहर घूमने जाएं चाहे वह देश हो या विदेश हो.. यह रिश्ते में रंग भरने और एक दूसरे को और करीब लाने की कोशिश करेगा। काम के चलते जो गलतफहमियां हुई होंगी वो दूर होगी।  यह रूल सभी कपल्स पर लागू होता है लेकिन जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं उनके रिश्ते में जान भर देता है।

यह भी पढ़ें-क्या ब्रेकअप को 6 महीने हो गए हैं? अब है मूव ऑन का समय, ये टिप्स करेंगे मदद

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।