Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

क्या आपका रिलेशनशिप हो रहा है बोरिंग? इन टिप्स से लौटेगा प्यार

क्या आप उन हजारों-लाखों कपल्स में से हैं, जो एक छत के नीचे रहते हुए भी सेक्सलेस जिंदगी जी रहे हैं। कहीं आपकी सेक्सुअल लाइफ बीच मझधार में फंसी हुई तो नहीं। क्या आपके बीच सब नॉर्मल है? क्या आपको काउंसलिंग की जरूरत है? अगर सब ठीक है तो प्यार का इजहार करने में कैसी झिझक? इसी विषय पर दिल्ली से एंड्रोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. अजीत सक्सेना जानकारी दे रहे हैं।
Updated:- 2026-05-28, 20:13 IST
how to keep love and romance alive in relationships
Sakhi

आज मूड नहीं जैसी बातें एक-दूसरे का रिश्ता खराब करती हैं। ऐसे में अगर मन में किसी बात को लेकर शंका है, तो अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। इसे अपने रिश्ते पर हावी न होने दें। इसके बीच-बीच में आपको प्यार के रिवॉर्ड्स मिलने चाहिए ताकि रूटीन से हटकर आप कुछ इंट्रेस्टिंग कर सकें। जिस तरह आजकल जॉब स्ट्रेस, वर्कप्रेशर, आर्थिक तंगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिससे कपल्स की सेक्सुअल लाइफ में नेगेटिव स्विंग देखने को मिल रहा है। कुछ मामले तो ऐसे भी हैं, जिनमें ओवरऑल रिश्ता तो बेहतरीन है, पर जब बात सेक्सुअल रिलेशन की आती है तो स्थिति चिंताजनक हो जाती है। कहीं आपके रिश्ते में भी तो ऐसा कुछ नहीं? दिल्ली से एंड्रोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. अजीत सक्सेना यहां कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपकी सेक्सुअल लाइफ पटरी पर दौड़ने लगेगी।

एक-दूसरे को फील करें...

याद कीजिए वह दिन, जब आप दोनों इस रिश्ते में आए थे। वहीं प्यार भरी चुभन आज में ताजा करने के लिए एक-दूसरे को प्यार भरी झप्पी देते रहें। ऐसा करके आप अपने रिश्ते में प्यार का नया एहसास कायम कर सकते हैं। अगर आप दोनों सेक्सुअल लाइफ को पहले की तरह एंजॉय नहीं कर पा रहे हैं, तो पता करें कि क्या वजह हैं, जिससे परेशानी हो रही है। हो सकता है कि व्यस्तता और थकान की वजह से होने वाली मामूली दिक्कतों से भी ऐसा हो सकता है। अगर कई कोशिश के बादजूद आपकी सेक्सुअल लाइफ नॉर्मल न हो, तो दोनों बात करें। इसके अलावा ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए अपनी समस्या को समझकर हल ढूंढ़ सकते हैं।

IB212603_212603193846127_SM600839

कहीं खाना पूर्ति की बात न हो...

आपकी लाइफ में रूटीन अफेयर यानी खाना पूर्ति की बात न बन जाए। अगर आप महसूस कर रहे हों कि सेक्सुअल लाइफ में पहले जैसा जोश नहीं रहा, तो यह बात चिंताजनक है। बेशक, सेक्सुअल एक ऐसी क्रिया है, जिसमें दिमाग नयापन की तलाश करता रहता है। अगर आपकी सेक्सुअल लाइफ लंबे समय तक एक ही ढर्रे पर है, तो इसमें नीरसता आ जाएगी। इससे बचने के लिए बेडरूम गेम्स खेलें। एक-दूसरे को अपने होने का एहसास कराते रहें, नयापन आए और आपका दिमाग भी संतुष्ट महसूस करे।

जरूरी टिप्स

  • बातचीत करना बंद न करें।
  • रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। वहां एक ही आइसक्रीम स्टिक से आइसक्रीम खाएं।
  • एक-दूसरे का हाथ थामें और इसे चूमें।
  • एक जोरदार झप्पी दें। ऐसा दिन भर में एकबार जरूर करें।
  • किचन में या लैपटॉप पर काम करते हुए बीच-बीच में एक-दूसरे को प्यार भरे इशारे भी करें।

IB212603_212603194229047_SM622045

 

क्या आप दोनों आजकल छोटी-छोटी बातों पर लड़ने लगे हैं...

जिन छोटी-छोटी गलतियों को आप दोनों मुस्कुराकर आई-गई कर देते थे, आजकल उन पर आपकी बड़ी लड़ाइयां हो जाती हैं। आजकल आपके रिश्ते में ब्लेम गेम भी बढ़ गया है। रिश्ते और अंतरंग संबंध में बढ़ रही दूरी का कारण आप पार्टनर को पाते हैं और पार्टनर की नजरों में इसका जिम्मेदार आप हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आपकी सेक्सुअल लाइफ तो छोड़िए, पति-पत्नी के नॉर्मल रिश्ते में भी खटास आ जाएगी। आप दोनों को तुरंत आपस में बातचीत करके यह समझना होगा कि आखिर गड़बड़ी कहां आ रही है? समय रहते, खुले दिल से बातचीत करें। इससे आपके रिश्ते में सहजता आएगी। यकीन मानें बात करने से कई रिश्तों की डूबती कश्ती पार लग जाती है। आप ट्राई करके तो देखें।

यह भी पढ़ें- रिश्तों में अनबन की वजह कहीं अलग 'लव लैंग्वेज' तो नहीं? ऐसे समझें एक-दूसरे का प्यार

चुहलबाजी का अपना अलग मजा

पार्टनर से सेक्सुअल लाइफ के बारे में बात करना। इससे जुड़ी छोटी-मोटी चुहलबाजियां आपकी सेक्सुअल लाइफ को मसालेदार तो बनाती ही हैं, पार्टनर के साथ आपके बॉन्ड को भी मजबूत करती हैं। बातचीत के दौरान आप दोनों अपनी-अपनी फैंटसीज शेयर करें। अगर आजकल आप दोनों की सेक्सुअल लाइफ के बारे में बातचीत बंद हो गई है, तो किसी एक को पहल करनी ही होगी।

यह भी पढ़ें- ये 4 बदलाव बताते हैं कि आपका पार्टनर रिश्ते में खुश नहीं, जानें कैसे पहचानें?


डिस्क्लेमर : दिए गए टिप्स को आजमाकर देखें। आपसी रिश्तों को नीरसता से बचाने के लिए एक-दूसरे के साथ प्यार का खुलकर इजहार करें। इससे आपको रिश्तों में मधुरता आएगी।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।