रिश्तों में अनबन की वजह कहीं अलग 'लव लैंग्वेज' तो नहीं? ऐसे समझें एक-दूसरे का प्यार

रिश्तों में प्यार होना एक बात है, लेकिन उस प्यार को सही तरीके से महसूस कर पाना दूसरी बात। कई बार कपल्स के बीच सब कुछ ठीक होने के बावजूद एक अधूरापन रह जाता है। पार्टनर को लगता है कि उसे वह महत्व नहीं मिल रहा जिसका वह हकदार है। इसकी एक बड़ी वजह लव लैंग्वेज का अलग होना हो सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लव लैंग्वेज का अलग होना रिश्तों में अनबन कैसे पैदा करता है और इसका समाधान क्या है? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
अलग लव लैंग्वेज क्यों है लड़ाई की वजह?
आमतौर पर पांच तरह की लव लैंग्वेज होती हैं- तारीफ, क्वालिटी टाइम, गिफ्ट, हेल्प करना और फिजिकल स्पर्श। ऐसे मेंअनबन तब शुरू होती है जब एक पार्टनर की भाषा हेल्प करना है, जबकि दूसरे को तारीफ सुनना पसंद है।
लव लैंग्वेज के अंतर को कैसे संभालें?
ध्यान दें कि आपका पार्टनर सबसे ज्यादा किस बात की मांग करता है या वह खुद प्यार कैसे जताता है। अक्सर हम वही चीज दूसरों को देते हैं जो हम खुद पाना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें - Love Marriage के बाद भी क्यों आती है रिश्तों में कड़वाहट? जानें 5 वजहें
यदि आपके पार्टनर को क्वालिटी टाइम पसंद है और आप काम में बिजी रहते हैं, तो उनके लिए दिन में 15 मिनट बिना फोन के बैठना सीखें। यह उनके लिए दुनिया का सबसे बड़ा तोहफा होगा।
अपने पार्टनर को साफ बताएं कि आपको कब सबसे ज्यादा प्यार महसूस होता है। हिचकिचाने के बजाय अपनी जरूरत साझा करें।
नोट - यह न कहें कि तुम मुझसे प्यार नहीं करते, बल्कि यह कहें कि जब हम साथ टहलने जाते हैं, तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। पॉजिटिव लैंग्वेज का प्रयोग करें।
इसे भी पढ़ें - कहीं पैसों का स्ट्रेस आपके Relationship को खत्म तो नहीं कर रहा? जानें एक्सपर्ट से
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।