Christmas 2020: कोरोना काल में घर पर क्रिसमस पार्टी होस्ट कर रहे हैं, तो ध्यान में रखें ये बातें

क्रिसमस एक ऐसा पर्व है जिसे न सिर्फ क्रिश्चियन्स बल्कि सभी धर्म के लोग मनाते हैं। कई दिनों पहले से ही लोग सैंटा के स्वागत की तैयारी में घर को डेकोरेट करते हैं, केक बनाते हैं और दोस्तों के साथ ये दिन धूम-धाम से मनाने की प्लानिंग करते हैं। लेकिन इस साल जब कोरोना वायरस के प्रभाव की वजह से सभी त्योहारों का मज़ा थोड़ा कम हो गया है और आप भले ही कोरोना की गाइडलाइन्स के अनुसार किसी जगह पर कोई बड़ी पार्टी या सेलिब्रेशन न कर सकें, लेकिन घर पर इस त्यौहार को कुछ ख़ास लोगों और दोस्तों के साथ मना सकते हैं। अगर आप भी कोरोना काल में अपने घर में क्रिसमस पार्टी होस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी चाइये।
गाइडलाइन्स फॉलो करना है जरूरी
आप भले ही घर में एक छोटी सी क्रिसमस पार्टी होस्ट कर रहे हैं, लेकिन आपके लिए कोरोना की गाइडलाइन्स को फॉलो करना बहुत जरूरी है। इसलिए सबसे बड़ी बात है कि लिमिटेड गेस्ट को ही इन्वाइट करें। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग कायम की जा सके। घर पर भी यदि आपको कोरोना का कोई खतरा महसूस होता है, तो मास्क का इस्तेमाल करें। पूरी तरह से सैनिटाइज़ेशन की व्यवस्था हो, साथ ही हैंडवॉश रखे होने चाहिए। यदि कोई गेस्ट पहले से बीमार महसूस करे तो उसे पार्टी में न शामिल होने का अनुरोध करें।
इसे भी पढ़ें: इन टिप्स की मदद से क्रिसमस पर सीढ़ियों को दें एक यूनिक लुक
ऑनलाइन इनविटेशन भेजें
जब आप क्रिसमस पार्टी के लिए अपने दोस्तों को इन्वाइट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऑनलाइन इनविटेशन सबसे अच्छा विकल्प है। सबको घर जाकर इन्वाइट करने से अच्छा है उन्हें व्हाट्सएप मैसेज भेजें या मेल भेजें। आप जितने ज्यादा लोगों के घर इनविटेशन देने के लिए जाएंगे उतना ज्यादा लोगों के संपर्क में आने से कोविड का खतरा भी बढ़ जाएगा।
घर को खूबसूरती से सजाएं
यदि पार्टी आपके ही घर में है, तो पार्टी का फील आना बहुत जरूरी है। इसके लिए घर को खूबसूरती से सजाएं। जगह-जगह पर लाइट्स से डेकोरेट करें और क्रिसमस ट्री को खूबसूरती से सजाएं। घर की सजावट के लिए कोरोना काल में बाजार जाने से अच्छा है कि आसानी से घर में ही मिलने वाली चीज़ों से घर की सजावट करें। इसके लिए आप आसान DIY आइडियाज़ को फॉलो कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन DIY होम डेकोर आइडियाज़ से क्रिसमस पर सजाएं घर
ज़ूम पर भी कर सकते हैं सेलिब्रेशन
जरूरी नहीं है कि घर पर ही दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया जाए और क्रिसमस का मज़ा उठाया जाए। आप ज़ूम या गूगल मीट पर भी अपने दोस्तों से जुड़कर पार्टी होस्ट कर सकते हैं। इसमें कुछ कांटेस्ट भी रख सकते हैं, जैसे क्विज और कोई अन्य कांटेस्ट। जिसमें लकी विनर को कोई खूबसूरत तोहफा भी दें।
पहले से डेट डिसाइड करें
सिर्फ इसलिए कि इस साल चीजें थोड़ी भिन्न हो सकती हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी क्रिसमस पार्टी (क्रिसमस पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये जगहें ) को व्यवस्थित करने के लिए अंतिम मिनट के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए। तिथि को समय से पहले सेट करें क्योंकि आपके सभी गेस्ट को भी इस बार थोड़ी ज्यादा तैयारी की आवश्यकता है। जब आपकी पार्टी की डेट तय होगी तब आप पूरी तैयारी आसानी से कर सकते हैं।
पार्टी का थीम तय करें
पार्टी का थीम आपकी पार्टी को और ज्यादा मज़ेदार बना सकता है। इसलिए क्रिसमस पार्टी का थीम पहले से डिसाइड करें जिसमें ड्रेस कोड से लेकर फुट वियर का स्टाइल तक शामिल हो सकता है। यही नहीं कोरोना काल में आप पार्टी का थीम फेसमास्क भी रख सकते हैं। जिसमें सभी को कलरफुल मास्क पहनकर आना होगा। यहां तक कि अगर पार्टी ज़ूम के माध्यम से होती है, तो सभी को थीम में आने के लिए प्रोत्साहित करें। अपने सोशल मीडिया अकाउंट में इस क्रिसमस की तस्वीरें साझा करें। वास्तव में यह एक यादगार पार्टी हो सकती है, जो कुछ घंटों के लिए आपके सभी अतिथियों के लिए यादगार बन सकती है।
सीक्रेट सैंटा
सीक्रेट सैंटा के बिना कोई भी क्रिसमस पार्टी पूरी नहीं होती है। यहां तक कि अगर आपका ईवेंट ऑनलाइन है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि परंपरा को भुला दिया जाना चाहिए। बजट निर्धारित करें और दोस्तों को कोई खूबसूरत गिफ्ट भेजें। यदि दोस्त घर पर आ रहे हैं तो घर के किसी बड़े व्यक्ति को सारे गिफ्ट बांटने के लिए कहें। गिफ्ट छोटा हो या बड़ा यकीन मानिये सबको ख़ुशी देता है। जिन दोस्तों को इन्वाइट नहीं कर पाएं उन्हें भी कोई तोहफा या प्यारा मैसेज भेजना न भूलें।
इसे भी पढ़ें: Christmas 2020: हज़ार के बजट में अपनों को दीजिए तोहफा, सब हो जाएंगे खुश
कैसी हो भोजन की योजना
कोरोना काल में सबसे अहम बात है सोशल डिस्टेंसिंग, इसलिए खाने में डिस्पोज़ेबल प्लेट्स का इस्तेमाल करें और खाने में अच्छी तरह से कुक्ड फूड्स को ही शामिल करें। आपकी दोस्ती भले ही कितनी गहरी क्यों न हो खाना शेयर करने से बचें।
इन सभी बातों को ध्यान में रखकर कोरोना काल में घर पर ही मनाएं छोटी सी क्रिसमस पार्टी और इस मूमेंट को बनाएं कुछ ख़ास। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and unsplash
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।