herzindagi
ideas to ugly gas cylinder in kitchen

गंदे सिलेंडर की वजह से किचन का लुक हो गया है खराब, इन 3 टिप्स की मदद से छिपाएं

भले ही आप गंदे सिलेंडर को सजा नहीं सकते, लेकिन आप उसे इन आसान टिप्स की मदद से छिपा तो सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-11-16, 13:10 IST

साफ-सुथरा सजा हुआ घर हर किसी को पसंद होता है। आजकल लोग घर की सजावट के साथ-साथ किचन की सजावट का भी खास ख्याल रखते हैं। लेकिन किचन में कई ऐसी चीजें होती है जिसे साफ करना या छिपाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

जैसे आप गैस सिलेंडर को ही ले सकते हैं, सिलेंडर एक महीने के लिए आपके घर में आता है और खत्म होने पर फिर से बदला जाता है। ऐसे में ना चाहते हुए भी आप सिलेंडर को सजाने के लिए उसे पेंट नहीं कर सकते।

ऐसे में आपका पूरा किचन सजा हुआ है, लेकिन केवल गंदे सिलेंडर की वजह से सारा लुक खराब हो जाता है। 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे किचन में गंदे सिलेंडर को छिपा सकते हैं। इससे आपके किचन का लुक और ज्यादा सुंदर लगेगा। 

पर्दे या चादर की मदद से बनाएं सिलेंडर के लिए कवर

hide ugly gas cylinder in kitchen

सिलेंडर को छिपाने के लिए आपको इसका एक कवर बनाना होगा। आप पर्दे या चादर की मदद से सिलेंडर के लिए कवर बना सकते हैं। यह काम आप खुद घर बैठे भी कर सकते हैं। (वेस्ट आइटम्स से तैयार करें किचन)

लेकिन कवर बनाते हुए आपको ध्यान रखना है कि आप गैस की पाइप के लिए एक छोटा होल छोड़ दें। आप अपने किचन की दीवारों से मिलते हुए कवर भी बना सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- किचन को अनोखे अंदाज में है सजाना तो पौधों की लें मदद

खराब कपड़ों से बनाए कवर 

waste clothes use to hide ugly gas cylinder in kitchen

हर घर में वेस्ट कपड़ों का ढेर होता है, इसलिए आप इन कपड़ों की मदद से आसानी से एक सुंदर कवर सिलेंडर के लिए बना सकती हैं। आप दो कपड़ों को जोड़कर इसका डिजाइन बना सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- इन चीजों की मदद से किचन वॉल का करें मेकओवर

 

किचन की अलमारी

gas cylinder in kitchen hide ideas

अगर आपका बजट अच्छा है, तो आप किचन को इस तरह से अल्मारी लगाकर कवर कर सकती हैं। इस तरह आपके किचन में छोटे मसालों से डिब्बे से लेकर, प्लेट-बर्तन जैसी चीजें भी छुपाई जा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

यह तरीका आपके किचन को काफी सुंदर बना देगा। इससे आप अपना गंदा सिलेंडर भी छिपा पाएंगी। (इन 5 सस्ते तरीकों से किचन को दें खूबसूरत लुक)

कपड़े रखने वाले कवर

इसके सिवा आप अपने सिलेंडर पर कपड़े रखने वाले कवर से भी छिपा सकती हैं। इस तरह सिलेंडर को छिपाने का तरीका काफी आसान होता है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

 साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। 

Image Credit- Freepik, Insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।