Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

हर बात पर झिल्ला जाते हैं बच्चे, सुधारने के लिए एक्सपर्ट ने बताएं तरीके

आपका बच्चा चिड़चिड़ा हो गया है और बात-बात पर झल्ला रहा है तो ऐसे में कुछ उपायों के माध्यम से बच्चों को स्वभाव में बदलाव किया जा सकता है। जानते हैं, इसके बारे में... 
Updated:- 2025-09-12, 18:32 IST
Parenting

बच्चों का व्यवहार घर के माहौल पर निर्भर करता है। यदि बच्चे नकारात्मक माहौल में रहते हैं तो वे थोड़े से चिड़चिड़े हो जाते हैं। वहीं, अगर बच्चे शांत माहौल में रहते हैं तो उनका स्वभाव भी शांत और सकारात्मक रहता है। हालांकि, हम बात कर रहे हैं उन बच्चों कि जो हर बात पर चिड़चिड़े या झल्लाना शुरू कर देते हैं और हर बात चिड़चिड़े हो रहे हैं। अगर आपके बच्चे भी ऐसा व्यवहार कर रहे हैं तो बता दें कि कुछ तरीकों से बच्चों को सुधारा जा सकता है। इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चों का चिड़चिड़ापन दूर करने के लिए कौन-से तरीके आपके बहुत काम आ सकते हैं। जानते हैं, कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से...

बच्चों के स्वभाव को कैसे बदलें?

  • बच्चे अक्सर अपनी भावनाओं को आपके सामने जाहिर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सबसे पहले तो आप उन्हें बिठाकर बात करें। बात करने से आपको न केवल मनोदशा समझ आएगी बल्कि आप भी उनके सामने अपनी बात रख पाएंगे।

parenting tips in hindi (2)

  • बच्चों की दिनचर्या जरूर तैयार करें। उस दिनचर्या में खेलने का समय भी शामिल करें। ऐसा करने से भी बच्चों के स्वभाव में काफी बदलाव नजर आ सकता है।
  • बच्चे कभी-कभी शारीरिक जरूरतों को न मिलने के कारण भी परेशान हो जाते हैं और चिड़चिड़े हो जाते हैं। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने बच्चों को खाना समय पर दें।
  • बच्चों के व्यवहार में बदलाव करने के लिए आप उनकी दिनचर्या पर्याप्त नींद, संतुलित खाना और खूब सारा पानी जोड़ें। ये न केवल बच्चों की सेहत के लिए अच्छा है बल्कि इससे बच्चों का विकास भी सही से होगा।
  • अगर आपके इन सभी बदलावों के चलते बच्चों के स्वभाव में अंतर आ रहा है तो आप उनकी सराहना जरूर करें। इससे वे ऐसे व्यवहार को और अच्छा करने की कोशिश करेंगे। 

इसे भी पढ़ें - ये 5 कारण बनाते हैं बच्चे के व्यवहार को गंदा, एक्सपर्ट से जानें सुधारने के तरीके

एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट के मुताबिक, बच्चों को प्यार की जरूर होती है। ऐसे में अगर आपके बच्चे के व्यवहार में थोड़ा सा भी बदलाव आया है तो ऐसे में आप उसे जल्द से जल्द जानने की कोशिश करें।

parenting tips (3)

इससे अलग आप बच्चों पर ज्यादा पढ़ाई का प्रेशर न डालें। अगर आपके बच्चों के डांस करना पसंद है या उन्हें खेलना पसंद है तो उन्हें टोकने या रोकने की बजाय उन्हें सीमित समय को लिए परमिशन जरूर दें।

इसे भी पढ़ें - अपने बच्चों के सामने कभी नहीं करने चाहिए ये काम, समय से पहले हो जाएंगे बड़े

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।